May 17, 2024 : 12:53 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में: बीते 24 घंटे में सिर्फ 1460 एक्टिव केस कम हुए, यह बीते 22 दिन में सबसे कम

[ad_1]

Hindi NewsNationalCoronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 मिनट पहले

देश में एक्टिव केसों के कम होने की रफ्तार रविवार को धीमी रही। 24 हजार 589 नए केस आए, 25 हजार 709 मरीज ठीक हुए और 330 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में सिर्फ 1460 की कमी आई। यह 28 नवंबर के बाद सबसे कम है। तब सिर्फ 965 एक्टिव केस कम हुए थे।

देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 करोड़ 56 हजार केस आ चुके हैं। इनमें से 96 लाख 5 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लाख 2 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

भारत में जनवरी में वैक्सीन लगना शुरू हो सकती है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा, ‘मुझे निजी तौर पर लग रहा है कि जनवरी के किसी हफ्ते में वैक्सीन का पहला डोज दे दिया जाएगा। हम इस स्थिति में पहुंच चुके हैं। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता है कि वैक्सीन सुरक्षित और इफेक्टिव रहे। इसके साथ हम किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकते हैं।’

जॉइंट मॉनीटरिंग ग्रुप की आज अर्जेंट मीटिंगब्रिटेन में कोरोनावायरस के बदले रूप (म्युटेटेड वैरिएंट) से हालात बिगड़ गए हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आज जॉइंट मॉनीटरिंग ग्रुप की अर्जेंट मीटिंग बुलाई है। ब्रिटेन में हालात बिगड़ने की वजह से लंदन और कई अन्य हिस्सों में लॉकडाउन लगाना पड़ा है।

कोरोना अपडेट्स

शिरडी के साईं मंदिर में नए साल से पहले भक्तों की संख्या सीमित कर दी जाएगी। अब एक दिन में 12 हजार लोगों को ही दर्शन का मौका मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन प्री बुकिंग करानी होगी। कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाने की वजह से श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने यह फैसला किया है।शिरडी मंदिर न्यास के एक अधिकारी ने कहा लॉकडाउन में बंद हुए शिरडी मंदिर को 16 नवंबर को दोबारा खोला गया था। तब हर दिन करीब 6000 लोग दर्शन करने आ रहे थे। अब उनकी संख्या बढ़कर 15 हजार तक पहुंच गई है। वीकेंड में यह संख्या और भी ज्यादा रहती है।महाराष्ट्र में नए वर्ष पर रेस्टोरेंट्स को लेकर जारी किए गए एसओपी में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग नए वर्ष को सेलिब्रेट करें, लेकिन नियमों का पालन करते हुए। कहीं भी ज्यादा लोगों के जुटने की मंजूरी नहीं होगी।

5 राज्यों का हाल1. दिल्लीराजधानी दिल्ली में रविवार को 1091 लोग संक्रमित पाए गए। 1275 लोग ठीक हुए और 26 की मौत हो गई। अब तक 6.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।10 हजार 148 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 10 हजार 277 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. मध्यप्रदेशरविवार को राज्य में 1069 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1274 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 3481 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 318 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरातराज्य में रविवार को 1010 लोग संक्रमित पाए गए। 1190 लोग ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2.35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4234 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 840 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थानरविवार को राज्य में 978 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1326 लोग रिकवर हुए और नौ की मौत हो गई। अब तक 2.98 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 2617 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अभी 12 हजार 422 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्रयहां रविवार को 3811 मरीज मिले। 2064 लोग ठीक हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 18.96 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 48 हजार 746 की मौत हो चुकी है, जबकि 62 हजार 743 मरीजों का इलाज चल रहा है।



[ad_2]

Related posts

एक दिन में 309 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में 113 मरीजों ने दम तोड़ा, तमिलनाडु में अब तक की सबसे ज्यादा 30 मौतें

News Blast

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर आएगी एयर इंडिया

News Blast

84 नए केस सामने आए, 10 लोगों की मौत; तीन महीने बाद राज्य में आज से शुरू हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एग्जाम

News Blast

टिप्पणी दें