May 3, 2024 : 1:38 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 309 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में 113 मरीजों ने दम तोड़ा, तमिलनाडु में अब तक की सबसे ज्यादा 30 मौतें

  • पिछले चार दिनों में 1,476 लोगों ने जान गंवाई, देश के 17 राज्यों में मौतों की संख्या हुई तेज
  • आज गुजरात में 33, पश्चिम बंगाल में 12, हरियाणा में 8 और मध्य प्रदेश में 7 लोगों की मौत

दैनिक भास्कर

Jun 14, 2020, 01:25 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 9,199 हो गई है। शनिवार को 309 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 113 मरीजों की मौत हुई। यहां मरने वालों की संख्या अब 3,830 हो गई है। तमिलनाडु में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 30 मौतें हुईं। यहां मरने वालों की संख्या अब 397 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 57 मरीजों ने दम तोड़ा। 

उधर, गुजरात में 33 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 1449 संक्रमितों की जान जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में 20, पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान में 10, तेलंगाना और हरियाणा में 8-8, मध्य प्रदेश में 7, कर्नाटक में 3, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब में 2-2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। ये आंकड़े www.covid19india.org और राज्य सरकार की ओर से जारी की गई सूचना के आधार पर लिए गए हैं। 

पिछले 4 दिनों में 1,476 लोगों की मौत
पिछले 4 दिनों में मरने वालों की रफ्तार सबसे तेज रही है। इन चार दिनों में अब तक सबसे ज्यादा 1,476 लोगों ने जान गंवा दी। देश में अब 17 राज्यों में मरने वालों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें अब उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हो रही है। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               3830
गुजरात 1449
दिल्ली  1271
पश्चिम बंगाल 463
मध्य प्रदेश 447
तमिलनाडु 397
उत्तर प्रदेश 385
राजस्थान 282
तेलंगाना 182
आंध्र प्रदेश 82
पंजाब 65
जम्मू-कश्मीर 55
हरियाणा 78
कर्नाटक 82
बिहार 35
ओडिशा 13
झारखंड 08
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 05
केरल 20
उत्तराखंड 23
छत्तीसगढ़ 06
असम 08
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
पुडुचेरी 03
कुल 9,199

21 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           2121   
अहमदाबाद 1165
पुणे 469
कोलकाता 287
ठाणे 426
चेन्नई 314
इंदौर 166
जयपुर 125
जलगांव 120
सोलापुर 128
सूरत 93
औरंगाबाद 128
नासिक 102
भोपाल 69
उज्जैन 66
रायगढ़ 66
हावड़ा 60
नार्थ 24 परगना 70
आगरा 62
मेरठ 52

11 जून को 396 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
01 जून 201
02 जून 221
03 जून 259
04 जून 274
05 जून 286
06 जून 298
07 जून 261
08 जून

266

09 जून 241
10 जून  387
11 जून 396
12 जून 388

Related posts

देश में कुल 6.97 लाख केस; रोजाना करीब 24 हजार मरीज बढ़ रहे, अगले महीने 1 लाख मामले प्रतिदिन सामने आ सकते हैं

News Blast

टीना डाबी करेंगी दोबारा शादी

News Blast

कृषि बिलों का विरोध तेज LIVE: किसानों का नया ऐलान- देशभर में ट्रेनें रोकेंगे; अमृतसर से 700 ट्रॉलियों में किसान दिल्ली आ रहे

Admin

टिप्पणी दें