May 5, 2024 : 3:46 AM
Breaking News
MP UP ,CG

कड़ाके की ठंड जारी: शीत लहर से तीन दिन में 4 डिग्री पर अटका है रात का पारा, ठंड से नहीं राहत

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

कॉपी लिंक

कड़ाके की ठंड के बीच सुबह पार्क में सैर करते शहरवासी

रविवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआशनिवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री रहा था

शहर और इसके आसपास के जिलों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। अंचल में दतिया और ग्वालियर शहर लगातार ठंडे बने हुए हैं। शीत लहर के चलते बीते तीन दिन से पारा 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही अटका हुआ है। जिस कारण कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

पूरे उत्तर भारत सहित जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका असर जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। शाम होते ही लोग अलाव के किनारे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। शीत लहर चलने से पूरे अंचल का यही हाल है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत सहित अंचल को भी प्रभावित कर रहा है। शीत लहर ने लगातार तापमान को नीचे ला दिया है। यही कारण है कि बीते तीन दिन से पारा 4 डिग्री के आसपास ही अटका हुआ है। अभी तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है। दो दिन में कोहरा छाने से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है इसलिए कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा।

बीते तीन दिन यह रहा हाल

बीते तीन दिन प्रदेश में दतिया और ग्वालियर सबसे ठंडे रहे हैं। शुक्रवार को इस सीजन में अभी तक का सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियर रिकॉर्ड हुआ था। इसके बाद शनिवार को पारा 4.2 रहा है और रविवार को तापमान 4.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। लगातार तीन दिन से एक जैसा मौसम बना हुआ है। जिस कारण हाड़ कपा देने वाली ठंड से जरा भी राहत नहीं है।

रात को अलाव, सुबह धूप सेकते नजर आए लोग

शीत लहर का प्रकोप शहर में देखा जा सकता है। रात को लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। रविवार सुबह धूप खुलने से खुले मैदानो में धूप सेकते लोगों को देखा गया है। सड़कों पर भी रात के समय यातायात पहले की तरह नहीं दिखाई दे रहा है। ठंड के चलते सुबह –सुबह सैर पर आने वाले लोग भी गर्म कपड़ों से ढके नजर आए हैं।

[ad_2]

Related posts

सिंधिया पर टिप्पणी से नाराज सिलावट मंत्री बोले – पटवारी बहुत जल्दी में हैं, मर्यादा में रहे, कुछ लोगों को बोलने और छपास का शौक होता है

News Blast

मुजफ्फरनगर की पंचायत ने लड़कों को दी चेतावनी- तंग कपड़े पहने तो लगेगा जुर्माना

News Blast

वाल्मिकी समाज ने हाथरस की घटना को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला कैंडल मार्च

News Blast

टिप्पणी दें