May 6, 2024 : 1:35 AM
Breaking News
MP UP ,CG

उत्तरी हवा का असर: मध्यप्रदेश में दिन और रात का पारा लुढ़का; भोपाल में दिसंबर में इस सीजन के सबसे सर्द दिन-रात रहे, दो दिन लगातार तापमान गिरेगा

[ad_1]

Hindi NewsLocalMpMadhya Pradesh Weather, The Coldest Day In Madhya Pradesh, Winter News Update Minimum Temperature Dropped In Bhopal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल21 मिनट पहले

कॉपी लिंक

कोहरे के कारण भोपाल में इसरो के पास सुबह 6.51 बजे यह स्थिति रही। गाड़ियों पर ओस जम गई और कोहरे का असर रहा। फोटो- अनूप दुबे

खंडवा और खरगोन में आज कोहरा रहेगाइंदौर और पचमढ़ी में दृश्यता सबसे कम रही

उत्तर से हवाओं के आने और अरब सागर से नमी आना बंद होने के कारण प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम साफ होने के कारण प्रदेश के सभी स्थानों पर दिन और रात का पारा लुढ़का है। भोपाल की बात करें तो दिसंबर में इस सीजन की दिन और रात सबसे ठंडी रही। रात का पारा 11 से नीचे लुढ़ककर 10.6 डिग्री पर आ गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 19 से कम रहा।

इंदौर और पचमढ़ी में दृश्यता सबसे कम 500 से 1000 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में गिरावट रहेगी। इससे रात और दिन में ठंड बढ़ेगी। यह आसमान के साफ होने के कारण हो रहा है। अभी तीन-चार दिन तक कोई सिस्टम नहीं होने से मौसम शुष्क रहेगा। इसी कारण ठंड जोर पकड़ेगी। हालांकि खंडवा और खरगोन में आज कोहरे का असर रहेगा।

पचमढ़ी से ठंडी रात ग्वालियर में रही

प्रदेश में सबसे ठंडी रात ग्वालियर में रही। यहां रात का तापमान 7.4 तक आ गया, जबकि पचमढ़ी में यह 7.6 दर्ज किया गया। हालांकि सबसे गर्म रात होशंगाबाद में रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन सतना में 18.3 डिग्री सेल्सियस के बाद भोपाल में 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सूरज निकलने के साथ ही सर्दी बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार बादल छटने के कारण सूरज निकलने लगा है। ऐसे में अब सर्दी बढ़ेगी। मौसम साफ होने से जमीन की गर्मी बाहर निकलती है। इसी कारण तापमान में गिरावट होती है। बादल छाने के कारण यह गर्मी बाहर नहीं जा पाती है। जिससे तापमान में गिरावट नहीं होती है।



[ad_2]

Related posts

Shivpuri News: प्रेमी को पाने के लिए पति का घर छोड़कर आई महिला टावर पर चढ़ी

News Blast

290 लाख गौ-भैंस वंशीय पशुओं को एमएफडी टीका लगाए जाएंगे, करीब 49 करोड़ की राशि भी केंद्र सरकार से आ गई

News Blast

मैरिटल रेप पीड़िता के दर्द और क़ानून पर छिड़ी बहस

News Blast

टिप्पणी दें