May 17, 2024 : 3:33 PM
Breaking News
MP UP ,CG

चली ठंडी हवा, बदला मौसम: हवा ने बढ़ाई दिन और रात की सर्दी, तीन दिन में 6.1 डिग्री नीचे आया पारा, जले अलाव

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर16 मिनट पहले

कॉपी लिंक

सर्दी से बचने अलाव के सहारे बैठने लगे हैं लोग

सोमवार रहा था प्रदेश का सबसे ठंडा दिनमंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा

आखिरकार ठंडी हवा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 24 घंटे से चल रही ठंडी हवा के चलते दिन और रात को ठंड बढ़ गई है। बीते तीन दिन में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक नीचे आया है। मंगलवार को रात में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि ग्वालियर में सोमवार प्रदेश का सबसे ठंडा दिन माना गया था। अब बादल नहीं है तो हवा ने अपना काम दिखाना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग की घोषणा के अनुसार बीते 24 घंटे से अंचल सहित ग्वालियर शहर में ठंडी हवा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसका असर मौसम पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है और चक्रवात भी कमजोर पड़ चुका है, इसलिए अब मौसम साफ रहेगा और कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ेगी। अभी ठंडी हवा चल रही है, इससे दिन और रात का तापमान 2 से 3 डिग्री और गिरेगा। दो दिन बाद कोहरा भी अपनी आमद दर्ज करा देगा।

सोमवार रहा था ठंडा दिन

सोमवार को ग्वालियर में तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। साथ ही ठंडी हवा भी चली थी। पूरे प्रदेश में ग्वालियर को ही सबसे ठंडा दिन माना गया था। यही कारण है कि रात के तापमान भी गिरावट जारी है। तीन दिन में 6.1 डिग्री पारा गिरा है। तीन दिन पहले रात का तापमान 16.3 डिग्री रहा था जो अब 10.2 डिग्री पर आ गया है।

जल उठे अलाव

दो दिन में ही लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। चली ठंडी ने अलाव जलाने पर विवश कर दिया है। सोमवार शाम और मंगलवार को कई जगह अलाव चलते मिले हैं। लोग अलाव के आसपास बैठ कर ताप लेते नजर आए हैं।

[ad_2]

Related posts

शादी कराकर लूटने वालों की कहानी:रजनी बनी ज्योति की खुद की जिंदगी में उथल-पुथल; जिससे प्रेम विवाह किया, उसकी हार्ट अटैक से हो गई मौत, फिर पति के दोस्त से की शादी

News Blast

एक्टर अरुण वर्मा का निधन, सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन संग कर चुके हैं काम

News Blast

अयोध्या में रौनाहीं के पास एक्सीडेंट:दर्शन करने आ रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ने ट्रक को मारी टक्कर, दो की मौत , 14 जख्मी; ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा

News Blast

टिप्पणी दें