April 29, 2024 : 1:20 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

सर्दी पर 7 राज्यों से रिपोर्ट: हिमाचल के 3 टूरिस्ट स्पॉट पर तापमान माइनस में पहुंचा; MP में बारिश ने ठंड बढ़ाई

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

15 मिनट पहले

कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी होने से टूरिस्ट की संख्या बढ़ रही है। फोटो मनाली की है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कई राज्यों में शीतलहर चलने लगी है। मौसम बदलने से जनजीवन पर असर पड़ा है। बर्फबारी की वजह से कहीं रास्ते बंद हैं, तो कहीं कोहरे के चलते ट्रैफिक पर असर पड़ रहा है। मौसम पर 7 राज्यों से रिपोर्ट…

हिमाचल: बर्फबारी के चलते 184 सड़कें बंदहिमाचल प्रदेश के 3 इलाकों में टेंपरेचर माइनस में पहुंच गया है। केलांग का तापमान माइन (-) 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कल्पा में माइनस 4.6 डिग्री और मनाली में -2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। केलांग में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। कल्पा में 4 और मनाली में 2 सेमी बर्फबारी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 3 नेशनल हाईवे समेत 184 सड़कें भी बंद हैं। सबसे ज्यादा 140 सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं।

मनाली से सोलंग नाले की ओर नेहरू कुंड से आगे लगा जाम। ये वाहन पर्यटकों के हैं। फोटो: गौरीशंकर

मनाली से सोलंग नाले की ओर नेहरू कुंड से आगे लगा जाम। ये वाहन पर्यटकों के हैं। फोटो: गौरीशंकर

मध्यप्रदेश: मावठे ने भिगोया, कोहरे की चादर से ढंका भोपालभोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को लगातार चौथे दिन बारिश हो रही है। ठंड के सीजन में रविवार को पहली बार सबसे घना कोहरा भी छाया। सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक 4 घंटे विजिबिलिटी 300 मीटर रही। इसके साथ ही इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट किया गया, जो डेढ़ घंटे बाद भोपाल पहुंच सकी।

भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर क्रिकेट खेलते युवा। फोटो : अनिल दीक्षित

भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर क्रिकेट खेलते युवा। फोटो : अनिल दीक्षित

राजस्थान: ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ी, 3 घंटे में 3 डिग्री गिरा पारापिछले दिनों के मुकाबले सर्दी तो बढ़ी है, लेकिन मिनिमम टेंपरेचर अभी भी सामान्य से ऊपर है। रविवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलने से शाम को गलन बढ़ गई और तीन घंटे में पारा 3 डिग्री लुढ़ककर 22 डिग्री से 19 डिग्री पर आ गया। माउंट आबू में रात का पारा एक दिन में 1.5 और 2 दिन में 4 डिग्री लुढ़का है, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार को मिनिमम टेंपरेचर 4 डिग्री और मैक्सिमम 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।

मनाली में नेहरू कुंड के पास स्कीइंग करते टूरिस्ट।

मनाली में नेहरू कुंड के पास स्कीइंग करते टूरिस्ट।

हरियाणा: भिवानी में रात का पारा 6.7 डिग्रीपहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद हरियाणा में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। भिवानी में रात का पारा देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे चला गया। करनाल और कुरुक्षेत्र में तापमान 14 डिग्री रहा।

पानीपत में जीटी रोड पर विजिबिलिटी 60 मीटर रह गई।

पानीपत में जीटी रोड पर विजिबिलिटी 60 मीटर रह गई।

गुजरात: 87 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिसंबर में 45.4 मिमी बारिशसूरत के इतिहास में पहली बार दिसंबर में 45.4 मिमी बारिश हुई। इससे 1933 की 42.4 मिमी बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को शहर का मिनिमम टेंपरेचर 20.4 डिग्री और मैक्सिमम 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से बादल छंट जाएंगे। इससे तापमान 30 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है।

सूरत में ठंड बढ़ने की वजह से गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है।

सूरत में ठंड बढ़ने की वजह से गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है।

बिहार: कोहरे के चलते फ्लाइट लेट, 8 ट्रेनें रद्दपटना में घने कोहरे की वजह से पिछले 10 दिनों से रोज 15 से 20 फ्लाइट लेट हो रही हैं। रविवार को भी 14 फ्लाइट में देरी हुई। इनमें एक फ्लाइट 2 घंटे 15 मिनट और बाकी करीब एक घंटे की देरी से पटना में लैंड हुईं। कोहरे के चलते 16 दिसंबर से 2 फरवरी तक 8 स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली: कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग ने घने कोहरे की आशंका को देखते हुए दिल्ली में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि 15 दिसंबर को दिल्ली में घना कोहरा छाएगा। दिल्ली में हुई बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते तापमान में और गिरावट आएगी।

सोमवार सुबह 9 बजे की फोटो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे की है।

सोमवार सुबह 9 बजे की फोटो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे की है।

[ad_2]

Related posts

भारत के बड़े शहरों में ओमिक्रॉन का कहर- क्या है अस्पतालों के हालात- 10 बातें जो जानना है जरूरी

News Blast

झगड़े के बाद मेडिकल करवाने गए तो आरोपियों ने अस्पताल में रिटायर शिक्षक को चाकूओं से गोदकर मार डाला

News Blast

दोनों खिलाड़ियों की 12 साल पहले दोस्ती हुई, सात साल बात नहीं की; दीपिका बोलीं- बंगाली खाना बनाना सीख लिया है

News Blast

टिप्पणी दें