May 18, 2024 : 11:39 PM
Breaking News
MP UP ,CG

Mahoba Borewell SDRF Rescue Operation Latest News Updates। A 4 year old Boy Evacuated Who Fell Into A 30 fit Deep Borewell While Playing In Mahoba Uttar Pradesh | 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 4 साल के मासूम को बाहर निकाला गया, 21 घंटे मुसीबत में रही नन्ही जान, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

Hindi NewsLocalUttar pradeshJhansiMahoba Borewell SDRF Rescue Operation Latest News Updates। A 4 Year Old Boy Evacuated Who Fell Into A 30 Fit Deep Borewell While Playing In Mahoba Uttar Pradesh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

महोबा11 मिनट पहले

कॉपी लिंक

यह फोटो महोबा में बोरवेल में फंसे घनेंद्र की है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बुधौरा गांव में बुधवार दोपहर खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिरा थाप्रशासन व SDRF की 18 सदस्यीय टीम ने करीब 21 घंटे के बाद गुरुवार सुबह बाहर निकाला

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जिला प्रशासन और SDRF की करीब 46 सदस्यीय टीम ने 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के घनेंद्र को आज सुबह आठ बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार दोपहर घनेंद्र अपनी मां के साथ खेत गया था, वहीं वह खेलते समय करीब 11 बजे खुले बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने में करीब 21 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

बोरवेल में फंसे घनेंद्र को जीवित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सिलेंडर से ऑक्सीजन दी थी।

बोरवेल में फंसे घनेंद्र को जीवित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सिलेंडर से ऑक्सीजन दी थी।

यह है पूरा मामला

कुलपहाड़ थाने के बुधौरा गांव निवासी भागीरथ कुशवाहा बुधवार को गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहे थे। खेत में उनकी पत्नी पत्नी व चार का बच्चा घनेंद्र उर्फ बाबू भी था। मां खेत में काम करने लगी। इसी दौरान घनेंद्र खेलने के दौरान बोरवेल के पास पहुंच गया और उसके अंदर गिर गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां ने शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दी। कुलपहाड़ थाने की पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू के लिए दो JCB मशीनें मंगवायी। बोरवेल के पास खुदाई किया गया। बोरवेल के ऊपर सिलेंडर रख कर अंदर ऑक्सीजन की सप्लाई की गई।

लेकिन सफलता नहीं मिलने पर लखनऊ से 18 सदस्यीय SDRF की टीम महोबा बुलाई गई। पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला। गुरुवार सुबह बच्चे को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चे की हालत गंभीर है।

[ad_2]

Related posts

एक ही कमरे में बैठते हैं पहली से पांचवीं के छात्र, छात्रों से पूछा चिल्ड्रन का मतलब तो बताया- डॉग

News Blast

एडीएम सिटी ऑफिस का कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकला, एक दिन में 50 नए संक्रमित मिले

News Blast

Madhya pradesh: चार साल की बच्ची के दुष्कर्मी 75 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल की सजा

News Blast

टिप्पणी दें