May 19, 2024 : 11:06 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: ब्राजील में 24 घंटे में 52 हजार मामले और 587 मौतें, राष्ट्रपति बोले- वैक्सीन नहीं लगवाउंगा

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटन25 मिनट पहले

कॉपी लिंकदुनिया में अब तक 6.25 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 14.58 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, 4.31 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.36 करोड़ से ज्यादा, अब तक 2.72 लाख लोगों ने गंवाई जान

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.25 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 14 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद ब्राजील में इसका कहर कम नहीं हो रहा। शनिवार को यहां करीब 52 हजार नए मामले सामने आए। यहां राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अब भी हालात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आ भी जाएगी तो वे इसे नहीं लगवाएंगे।

ब्राजील में संक्रमण की रफ्तार फिर तेजब्राजील में शनिवार को एक ही दिन में 51 हजार 922 नए मामले सामने आए। हालात कितने बेकाबू होते जा रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी दौरान 587 लोगों की मौत भी हो गई। ब्राजील में 62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 72 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

बोल्सोनारो गंभीर नहींब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अब भी कोरोनावायरस की गंभीरता को समझने तैयार नहीं दिखते। एक बार फिर उन्होंने वायरस का मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को भी नकार दिया। साथ ही कहा कि अगर कोरोनावायरस की वैक्सीन आ भी गई तो वे इसे नहीं लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्राजील को वैक्सीन की कोई जरूरत नहीं है और वायरस वक्त के साथ खुद ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने मास्क लगाने वालों की आलोचना की।

फ्रांस में क्रिसमस की तैयारियां शुरूफ्रांस सरकार ने शनिवार को साफ कर दिया कि देश में संक्रमण के हालात पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है और जल्द ही लॉकडाउन पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। देश के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगी हैं। हालांकि, रेस्टोरेंट और बार-होटल अब भी बंद हैं। पेरिस की सड़कों पर करीब चार हफ्ते बाद रौनक लौटने लगी है। 30 अक्टूबर के बाद पहली बार यहां गैर जरूरी चीजों की दुकानें भी खुलीं। लेकिन, टूरिस्ट्स की मुश्किल बरकरार है। 20 जनवरी तक यहां बार, रेस्टोरेंट्स और होटल बंद ही रहेंगे।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को एक गिफ्ट शॉप पर मौजूद ग्राहक। फ्रांस सरकार ने कुछ प्रतिबंध हटा लिए हैं। अगर हालात काबू में रहे तो बाकी प्रतिबंध भी जल्द ही हटाए जा सकते हैं। इसकी घोषणा सोमवार को की जा सकती है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को एक गिफ्ट शॉप पर मौजूद ग्राहक। फ्रांस सरकार ने कुछ प्रतिबंध हटा लिए हैं। अगर हालात काबू में रहे तो बाकी प्रतिबंध भी जल्द ही हटाए जा सकते हैं। इसकी घोषणा सोमवार को की जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया में राहतऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में सख्त प्रतिबंधों का फायदा साफ तौर पर नजर आने लगा है। विक्टोरिया में लगातार 30 दिन से कोई नया केस सामने नहीं आया। इतना ही नहीं राज्य के किसी अस्पताल में फिलहाल कोई कोरोना पेशेंट एडमिट नहीं है। शनिवार को पूरे राज्य में सिर्फ 6 हजार टेस्ट ही किए गए। न्यू साउथ वेल्स में भी हालात काफी सुधार पर हैं। यहां 22 दिन से कोई नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा किसी अस्पताल में कोई कोरोना पेशेंट फिलहाल नहीं है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका13,610,357272,2548,041,239भारत9,390,791136,7058,799,249ब्राजील6,290,272172,6375,562,539रूस2,242,63339,0681,739,470फ्रांस2,208,69952,127161,137स्पेन1,646,19244,668उपलब्ध नहींयूके1,589,30157,551उपलब्ध नहींइटली1,538,21753,677696,647अर्जेंटीना1,407,27738,2161,235,257कोलंबिया1,290,51036,2141,189,499

आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

[ad_2]

Related posts

संसद में पेश बिल में कहा- शी जिनपिंग को राष्ट्रपति न कहा जाए, उन्हें जनता ने नहीं चुना; चीन में लोकतंत्र भी नहीं

News Blast

अब तक 43.13 लाख संक्रमित: सियोल में संक्रमण की दूसरी लहर, यहां 102 नए मामले, 10 हजार लोगों का टेस्ट होगा

News Blast

राष्ट्रपति जिनपिंग के आलोचक प्रो. झंगरुन गिरफ्तार, उन्होंने कहा था- वन मैन सत्ता से देशभर में कोरोना फैला

News Blast

टिप्पणी दें