May 17, 2024 : 3:09 PM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

धूम मचाने की तैयारी: 2021 में लॉन्च होंगी महिंद्रा की 6 SUV, इसमें न्यू जनरेशन बोलेरो-स्कॉर्पियो शामिल; XUV300 इलेक्ट्रिक भी देगी दस्तक

[ad_1]

Hindi NewsTech autoMahindra New Upcoming SUVs Like XUV300 Sportz, XUV300 Electric, Next Gen XUV500, Bolero, XUV400, Scorpio Set To Launch By 2021

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली34 मिनट पहले

कॉपी लिंकSUV सेगमेंट में नए मॉडल के साथ महिंद्रा फिर छलांग लगाने की तैयारी कर रही370 किलोमीटर का सफर तय करेगी इलेक्ट्रिक XUV300 भी लॉन्च की जाएगी

यूटिलिटी व्हीकल (UV) और एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा नए साल में 6 नई SUV लेकर आने वाली है। कोविड-19 की वजह से कंपनी के कार सेल्स पर भी बड़ा असर हुआ है। कंपनी UV मार्केट शेयर में तीसरे स्थान पर है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी 22.88% के साथ पहले और हुंडई मोटर्स इंडिया 22.29% के साथ दूसरे स्थान पर है।

अब महिंद्रा का फोकस आने वाले दिनों में SUV सेगमेंट में नए मॉडल के साथ एक बार फिर छलांग लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी XUV300 स्पोर्ट्ज, XUV300 इलेक्ट्रिक, नेक्स्ट जनरेशन XUV500, न्यू जनरेशन बोलेरो, XUV400 और न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो 2021 में लॉन्च करेगा। फिलहाल कंपनी अपनी नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा थार लॉन्च कर चुकी है।

1. महिंद्रा XUV300 स्पोर्ट्जइस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था, लेकिन कोविड की वजह से इसकी लॉन्चिंग लेट हो गई। ये अपने रेगुलर XUV300 की तुलना में ज्यादा दमदार SUV है। इसमें नया 1.2-लीटर, 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन दिया है। इसका मैक्सिमम पावर 130bhp और टॉर्क 230Nm है। इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स के साथ स्पोर्ट्स लुक मिलेगा। इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड स्ट्रिप और रेड हाईलाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 12.34 लाख रुपएएक्सपेक्टेड लॉन्च : जून 2021

2. महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक

महिंद्रा ने अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। XUV300 EV महिंद्रा की पहली ऐसी कार भी है जिसका डिजाइन मेड-इन-इंडिया है। यानी इसे महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस ईवी को 2 बैटरी ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का ऐसा दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 370 किलोमीटर का सफर तय करेगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 18 लाख रुपएएक्सपेक्टेड लॉन्च : जून 2021

3. नेक्स्ट-जनरेशन महिंद्रा XUV500

महिंद्रा अगले साल अपनी नेक्स्ट-जनरेशन XUV500 SUV भी लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी झलक भी ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाई थी। इस न्यू जनरेशन SUV में BS6 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। ये 180hp का पावर जनरेट करेगा। हालांकि, इसे लेकर ऐसी भी रूमर्स हैं कि इसमें न्यू 2.0-लीटर 4-सिलेंडर mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 190hp पावर और 380Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 13 लाख रुपएएक्सपेक्टेड लॉन्च : 2021 की शुरुआत में

4. न्यू-जनरेशन महिंद्रा बोलेरो

ऐसा माना जा रहा है कि न्यू-जनरेशन महिंद्रा बोलेरो 2021 की मोस्ट एंटीसेप्टेड कार है। इसके नए मॉडल में भी ज्यादातर फीचर्स और सुविधाएं मिलेंगी। इसमें BS6 रेडी 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर mHawk 75 डीजल इंडन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 7.61 लाख रुपएएक्सपेक्टेड लॉन्च : 2021 की शुरुआत में

5. महिंद्रा XUV400

महिंद्रा की ऑल न्यू XUV400 भी अगले साल भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। ये 7 सीटर SUV हुंडई क्रेटा 7 सीटर और MG ग्लॉस्टर को टक्कर देगी। इस SUV में कंपनी 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकता है, जो 110hp पावर जनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिल सकता है।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 11 लाख रुपएएक्सपेक्टेड लॉन्च : मिड 2021

6. नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो

SUV सेगमेंट में महिंद्रा की मोस्ट पॉपुलर नेक्स्ट-जनरेशन स्कॉर्पियो भी अगले साल लॉन्च होगी। इस कार में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डील मोटर चर्निंग इंजन मिलेगा, जो 160bhp का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और DCT ऑप्शन वाला गियरबॉक्स मिल सकता है।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 13 लाख रुपएएक्सपेक्टेड लॉन्च : 2021 के आखिर तक

[ad_2]

Related posts

वर्क फ्रॉम होम कर रहे Employees पर मेहरबान हुई Hike, हर कर्मचारी पर 40 हजार रुपये तक करेगी खर्च

News Blast

Smartphone Tips: खोए हुए फोन को ऐसे कर सकते हैं ट्रैक, जानें क्या है आसान तरीका

News Blast

यामाहा ग्राहकों के लिए वर्चुअल स्टोर शुरू करेगी, घर बैठे घूम पाएंगे कंपनी का पूरा शोरूम

News Blast

टिप्पणी दें