May 19, 2024 : 11:27 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

देवर ने किया दुष्कर्म, धमकी देकर कहा- किसी को बताया तो बच्चों को मार दूंगा

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुलिस ने आरोपी देवर को किया गिरफ्तार

अलीपुर इलाके में भाभी के कमरे में जबरन घुसकर देवर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इसके बाद धमकी दी अगर किसी को बताया तो वह उसके बच्चों पर तंत्र-मंत्र करके उनको जान से मार देगा।

पीडि़ता ने जब अपने पति को मामले की जानकारी दी तो उसने चुप रहने की सलाह दी और मारपीट की। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके पति से भी पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सोनीपत में अपने ससुराल में रहती है। उसके 2 बच्चे हैं। सात अक्टूबर की रात को वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। पति डयूटी पर गया हुआ था। कमरा उसने अंदर से बंद नहीं कर रखा था। अचानक उसका देवर उसके कमरे में आ गया। उसका मुंह भींच दिया। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

देवर ने उसको धमकी दी अगर किसी को बताया तो वह उसके बच्चों को तंत्र-मंत्र विद्या से मार देगा। मामले की जानकारी उसने अपने पति को दी। जिसने चुप रहने के लिए कहा। उसने अपने मायके वालों को मामले की जानकारी दी। जब वह मायके व रिश्तेदारों के साथ अलीपुर स्थित हिरणकी गांव पहुंची। उसके देवरों और पति ने उनकी पिटाई कर भगा दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर देवर को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

गलवान में 15 जून की रात की कहानी: जब भारतीय कर्नल को चीन के जवान ने मारा तो 16 बिहार रेजिमेंट के 40 जवान उस पर टूट पड़े थे

News Blast

कोविड नियमों के उल्लंघन: कोरोना नियम तोड़ने पर दिल्ली की गफ्फार और नाईवाला मार्केट, रोहिणी की डीडीए मार्केट बंद

Admin

2 आरोपी अरेस्ट, एक आरोपी ने की थी रेकी, दूसरा गोली चलाने में था शामिल

News Blast

टिप्पणी दें