May 14, 2024 : 10:07 AM
Breaking News
बिज़नेस

सेंसेक्स में 550+ अंकों की गिरावट; मोरेटोरियम मामले पर सुनवाई से पहले बैंकिंग शेयरों में भी भारी बिकवाली

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 19 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 170 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है
  • BSE सेंसेक्स 277.81 अंक नीचे 43,902.24 पर और निफ्टी 99.25 अंक नीचे 12,839.50 पर खुला

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में मोरेटोरियम मामले पर सुनवाई होनी है, जिससे बैंकिंग शेयर दबाव में कारोबार कर रहे है। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों से भी बाजार में गिरावट है। BSE सेंसेक्स 558.43 अंक नीचे 43,621.62 पर और निफ्टी 150.35 अंक नीचे 12,787.90 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 800 अंकों की गिरावट है। गिरावट के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 170 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।आज कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 44,222.99 और निफ्टी ने 12,959.90 को टच किया था।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में एसबीआई का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है। ICICI बैंक और जिंदल स्टील के शेयरों में भी 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। वहीं, पावर ग्रिड के शेयरों में 5% की बढ़त है। टाइटन का शेयर भी 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। आईटीसी और एनटीपीसी के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। सुबह BSE सेंसेक्स 277.81 अंक नीचे 43,902.24 पर और निफ्टी 99.25 अंक नीचे 12,839.50 पर खुला था।

कोरोना वायरस की वापसी

दुनियाभर में अब तक 5.65 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.93 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.53 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में हालात बद से बदतर होने लगे हैं। यहां के अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। मरने वालों का आंकड़ा भी 2.56 लाख हो चुका है। दुनियाभर में अब तक 5.62 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.92 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.50 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 6901 मरीज ठीक हो गए और 131 मौतें हुईं। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा।

इन शेयरों पर रहेगी नजर –

1. हीरो मोटोकॉर्प – कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान 14 लाख से अधिक टू व्हीलर्स की बिक्री की है। इसमें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि इस साल कोविड19 की वजह से पैदा हुई कई रुकावटों के बावजूद 32 दिन के त्योहारी सीजन में अच्छी रिटेल बिक्री हुई। नवरात्रि के पहले दिन से लेकर भाई दूज के एक दिन बाद तक कंपनी ने 2019 के फेस्टिव सीजन में हुई बिक्री के 98% को कवर ​कर लिया।

2. बीपीसीएल – वेदांता ग्रुप ने सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) में सरकार की हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली जमा की है। दरअसल, सरकार बीपीसीएल में 52.98% हिस्सेदारी बेचना चाहती है।

3. इंटरग्लोब एविएशन, स्पाइसजेट – डोमेस्टिक एयरलाइन यात्रियों की संख्या अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में 57.21 प्रतिशत घटकर 52.71 लाख रह गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

4.लक्ष्मी विलास बैंक – कापड़ी ग्लोबल होल्डिंग्स ने बुधवार को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए बैंक के लगभग 20 लाख शेयरों को बेचा। BSE डेटा के मुताबिक कापड़ी ग्लोबल होल्डिंग्स ने 20,55,161 शेयरों को 12.40 के औसत भाव पर बेचा। यह डील लगभग 2.54 करोड़ रुपए का हुआ।

5. नाल्को – नेशनल एल्युमिनियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Nalco) के बोर्ड ने प्रति शेयर 50 पैसे का अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। कंपनी ने इसकी जानकारी बुधवार को दी।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 179 अंक नीचे 25,548 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 182 अंकों की गिरावट के साथ 26,362 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.11% की बढ़त के साथ 3,351 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार

कल सेंसेक्स 227.34 अंक ऊपर 44,180.05 पर और निफ्टी 64.05 अंक ऊपर 12,938.25 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,215.49 और निफ्टी ने 12,948.85 के स्तर को टच किया था, जो इंट्राडे के लिहाज से दोनों इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर है। बुधवार को बाजार की बढ़त को ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। वहीं, आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 10% ऊपर बंद हुआ था। सरकारी कंपनी बीपीसीएल का शेयर 3% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 1.16% गिरावट के साथ 344.93 अंक नीचे 29,438.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 0.69% की गिरावट के साथ 82.78 अंक नीचे 11,894.70 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 41.74 पॉइंट नीचे 3,567.79 पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, कल यूरोपियन मार्केट में तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.31% ऊपर 6,385.24 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.52% ऊपर 13,201.90 पर बंद हुआ था। वहीं, फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.52% की बढ़त के साथ 5,511.45 पर बंद हुआ था।

02:24 PM निफ्टी के टाप लूजर स्टॉक्स; इंडेक्स में एसबीआई का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है।

02:23 PM BSE सेंसेक्स 439.12 अंक नीचे 43,740.93 पर और निफ्टी 142.90 अंक नीचे 12,795.35 पर कारोबार कर रहा है।

01:55 PM BSE सेंसेक्स 265.81 अंक नीचे 43,914.24 पर और निफ्टी 73.75 अंक नीचे 12,864.50 पर कारोबार कर रहा है।

01:07 PM BSE सेंसेक्स 124.16 अंक नीचे 44,055.89 पर और निफ्टी 28.25 अंक नीचे 12,910.00 पर कारोबार कर रहा है।

12:54 PM BSE में टाइटन का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर में बढ़त की वजह फेस्टिव सीजन में शानदार बिक्री है।

11:43 AM BSE सेंसेक्स 23.72 अंक ऊपर 44,203.77 पर और निफ्टी 14.40 अंक ऊपर 12,952.65 पर कारोबार कर रहा है।

11:40 AM BSE में टाटा स्टील का शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है।

10:57 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 342 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी की गिरावट है।

10:55 AM BSE सेंसेक्स 126.22 अंक नीचे 44,053.83 पर और निफ्टी 19.75 अंक नीचे 12,918.50 पर कारोबार कर रहा है।

10:11 AM BSE सेंसेक्स 26.32 अंक ऊपर 44,206.37 पर और निफ्टी 17.45 अंक ऊपर 12,955.70 पर कारोबार कर रहा है।

09:44 AM निफ्टी इंडेक्स के टॉप गेनर स्टॉक्स; इंडेक्स में हीरो मोटोकॉर्प और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 3-3 फीसदी की बढ़त है।

सोर्स -NSE

सोर्स -NSE

09:34 AM BSE सेंसेक्स 150.41 अंक नीचे 44,029.64 पर और निफ्टी 38 अंक नीचे 12,900.25 पर कारोबार कर रहा है।

09:32 AM BSE में स्पाइस जेट का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है। दरअसल, HSBC ने शेयर पर खरीदारी के लिए लक्ष्य बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया है। क्योंकि, दूसरी तिमाही में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए थे।

09:30 AM BSE बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ बैंकों के शेयरों में गिरावट और दो के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में एक्सिस बैंक का शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:27 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 14 के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में पावर ग्रिड का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स-BSE

सोर्स-BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 277.81 अंक नीचे 43,902.24 पर और निफ्टी 99.25 अंक नीचे 12,839.50 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Related posts

पहली तिमाही के नजीते:एवेन्यू सुपरमार्ट का मुनाफा 132% बढ़कर 115 करोड़ रुपए हुआ

News Blast

इंटरनेट बैंकिंग नहीं है, पेटीएम अकाउंट नहीं है, फिर भी यस बैंक से कट जाएगा पैसा, ओटीपी नहीं आएगा, आपका पैसा वापस भी नहीं मिलेगा, नया बैंकिंग फ्रॉड

News Blast

2025 तक भारत में प्रति व्यक्ति मासिक डेटा खपत 25 जीबी तक पहुंचने की संभावना : रिपोर्ट

News Blast

टिप्पणी दें