May 19, 2024 : 11:48 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दीपावली पर फ्लाइट के टिकटों की कीमतें घटीं, वाराणसी से नई दिल्ली का किराया 4 से 5500 रुपए

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वाराणसीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

13 से 16 नवंबर तक वाराणसी-नई दिल्ली का किराया 5500 रुपए तक होगा। -फाइल फोटो।

  • कोविड के पहले एयरपोर्ट से 70 विमानों से 12 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते थे
  • फिलहाल 25 से 30 विमानों से करीब 3 हजार तक ही यात्री ले रहे हैं फ्लाइट

दीपावली और भईया दूज के समय हवाई सफर करने वालो के लिए अच्छी खबर है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद का किराया काफी कम हो गया है। रोजाना चलने वाले विमानों की संख्या में कमी के साथ पैसेंजर भी काफी कम हो गए हैं। दीपावली के समय यही किराया 12 से 15 हजार तक हो जाता था।

कोविड के बीच पाबंदियां हटने के बाद भी यात्रियों में कमी

वाराणसी से हैदराबाद का किराया 5 से 8 हजार रुपए तक है, जो पहले 8 से 12 हजार रुपए तक होता था। वहीं नई दिल्ली का किराया 4 से 5500 रुपए तक है। जो पहले 5 से 8 हजार रुपए तक होता था। पटना का किराया 3 हजार रुपए तक है। जो पहले 2500 रुपए से 5 हजार तक होता था। मुंबई का किराया 5 से 10 हजार रुपए के आस पास है। जबकि पिछले साल किराया 12 हजार रुपए तक पहुंच गया था।

एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के चलते पैसेंजर बहुत कम हो गए हैं। बहुत से लोग जो वापस लौटे हैं, अब वो दूसरे जगह जाना नहीं चाहते। यात्रियों के मन मे कोरोना के चलते भय भी है।

Related posts

24 घंटे में 3930 पॉजिटिव मिले, 5226 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए; महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 6000 के पार पहुंचा

News Blast

सागर में सीरियल किलर को उम्रकैद की सजा:नशीली दवाएं खिलाकर सगे भाई समेत 4 लोगों की सिलसिलेवार की थी हत्या, सुलतान हत्याकांड में पकड़ाया तो हुआ था वारदातों का खुलासा

News Blast

भोपाल के एक बस स्टॉप का वीडियो वायरल; इसमें महिला कहती नजर आ रही- हर जगह मास्क पहनना जरूरी नहीं

News Blast

टिप्पणी दें