May 18, 2024 : 6:04 AM
Breaking News
बिज़नेस

राहत पैकेज से पहले बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 400+ अंक नीचे 43100 पर, निफ्टी भी 12637 पर पहुंचा

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 12 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • राहत पैकेज के ऐलान से पहले बैंकिंग शेयर भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं
  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 167 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है

दिवाली से पहले सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है। इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु है। इसका असर गुरुवार को बाजार पर खासकर बैंकिंग सेक्टर पर दिख रहा है। BSE सेंसेक्स 421.32 अंक नीचे 43,172.35 पर और निफ्टी 111.30 अंक नीचे 12,637.85 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयर लीड कर रहे हैं। इसके अलावा मेटल सेक्टर में भी गिरावट है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सरकारी कंपनी कोल इंडिया का शेयर 2% से ज्यादा की नीचे कारोबार कर रहा है। एसबीआई, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। जबकि श्री सीमेंट और ग्रासिम के शेयरों में 2-2 फीसदी तेजी है। सन फार्मा, ITC, आयशर मोटर और के शेयर 1-1 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 301.78 अंक नीचे 43,291.89 पर और निफ्टी 47 अंक नीचे 12,702.15 पर खुला था।

आज एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 110 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 26,175.70 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी गिरावट के साथ 3,335.20 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

कल लगातार 8वें दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 316.02 अंक ऊपर 43,593.67 पर और निफ्टी 118.05 अंक ऊपर 12,749.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। एक समय सेंसेक्स ने 43,708.47 स्तर को भी टच किया था, जो इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर (इंट्राडे) भी है। बुधवार को बाजार की बढ़त को फार्मा और मेटल शेयरों ने लीड किया था। कल हिंडाल्को का शेयर 8% ऊपर बंद हुआ था। जबकि, इंडसइंड बैंक का शेयर 5% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.77% की बढ़त के साथ 27.13 पॉइंट ऊपर 3,572.66 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 2.31% की बढ़त के साथ 268.64 अंक ऊपर 11,892.90 पर बंद हुआ था। जबकि, डाउ जोंस इंडेक्स 23.29 अंकों की गिरावट के साथ 29,397.60 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.35% ऊपर 6,382.10 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.48% की बढ़त के साथ 5,445.21 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.40% ऊपर 13,216.20 पर बंद हुआ था।

01:41 PM BSE सेंसेक्स 421.32 अंक नीचे 43,172.35 पर और निफ्टी 111.30 अंक नीचे 12,637.85 पर कारोबार कर रहा है।

12:25 PM BSE सेंसेक्स 310.54 अंक नीचे 43,283.13 पर और निफ्टी 80.90 अंक नीचे 12,668.25 पर कारोबार कर रहा है।

12:22 PM निफ्टी फार्मा में 1.14% की बढ़त है। इंडेक्स में औरो फार्मा का शेयर 5% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

11:31 AM BSE में आई-बुल हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 9% से ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:29 AM सेंसेक्स 286.35 अंक नीचे 43,307.32 पर और निफ्टी 70.40 नीचे 12,678.75 पर कारोबार कर रहा है।

11:27 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 445 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। दिग्गज एसबीआई का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

10:32 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 8 मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि हिंडाल्को का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:53 AM सेंसेक्स 240.84 अंक नीचे 43,352.83 पर और निफ्टी 56.40 अंक नीचे 12,692.75 पर कारोबार कर रहा है।

09:30 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 245 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स में एंफेसिस का शेयर 3% से ज्यादा की बढ़त के सात कारोबार कर रहा है।

सोर्स -एनएसई

सोर्स -एनएसई

09:29 AM BSE बैंकिंग इंडेक्स में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:27 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 17 कंपनियों के शेयर तेजी और 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

सोर्स – बीएसई

09:15 AM BSE सेंसेक्स 301.78 अंक नीचे 43,291.89 पर और निफ्टी 47 अंक नीचे 12,702.15 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Related posts

2020 में ऑनलाइन चैनल स्मार्टफोन सेलिंग में 45% हिस्सेदारी तक पहुंच जाएंगे, चीनी कंपनी शाओमी और रियलमी का रहेगा दबदबा

News Blast

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 35,000 करोड़ का निवेश किया, टेलीकॉम, ऑटो, मीडिया और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में दिखाई दिलचस्पी

News Blast

UAE ने पाकिस्तान सहित 11 देशों के लिए नया वीजा जारी करने पर रोक लगाई

News Blast

टिप्पणी दें