May 22, 2024 : 6:53 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

प्रेमिका के विवाद में एक ने दूसरे प्रेमी और उसकी मां को चाकुओं से गोदा

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

निहाल विहार इलाके में प्रेमिका को लेकर हुए विवाद में प्रेमी ने दूसरे प्रेमी व उसकी मां को चाकू घोंपकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आरोपियों ने सिर, कमर पेट में चाकू घोंपे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों की पहचान गुरचरण सिंह व उसकी मां सुखविंदर के रुप में हुई है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

गुरचरण सिंह परिवार के साथ निहाल विहार, फेज-2 में रहता है। वह डस्ट-रोडी का काम करता है। गुरचरण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक लड़की के साथ पांच साल से रिलेशन में था। कुछ दिन पहले उसकी प्रेमिका की राजू दांत नामक युवक से नजदीकी हो गई।

Related posts

एक्स्ट्रा प्रेशर से बच्चे के मेंटल हेल्थ को खतरा, इसलिए दूसरे पैरेंट्स से आगे निकलने की होड़ में अपने बच्चों पर स्किल्स सीखने का दबाव न बनाएं

News Blast

सोनिया गांधी ने कहा- सरकार के मिस-मैनेजमेंट और गलत नीतियों की वजह से सीमा पर संकट खड़ा हुआ

News Blast

दिल्ली में ठंड से ठिठुरे लोग, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

News Blast

टिप्पणी दें