May 17, 2024 : 5:16 AM
Breaking News
MP UP ,CG

जुगाड़ से बनाई साइकिल से चलने वाली आटा चक्की, सेहत दुरुस्त रखने के साथ एक घंटे में पीस लीजिए 8 किलो अनाज

गोरखपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो गोरखपुर की है। यहां रहने वाले गंगाराम ने साइकिलिंग कर अनाज की पिसाई करने वाली चक्की बनाई है। इससे एक्सरसाइज के साथ अनाज पिसाई का दोगुना लाभ कमाया जा सकता है।

  • लॉकडाउन में गेहूं पिसाने में हुई दिक्कत तो रिक्शा रिपेयर करने वाले गंगाराम ने बनाई साइकिलिंग वाली चक्की
  • इसे तैयार करने में खर्च हुए दस हजार रुपए, महिलाओं के साथ पुरुष, बच्चे व युवा भी चलाकर रह सहते हैं सेहतमंद

हमारे देश में जुगाड़ से ऐसे आविष्कार होते रहते हैं जो बड़े काम आते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सामने आया है। कोरोना संकट काल में जब लॉकडाउन लगा तो रामजानकी नगर के रहने वाले गंगाराम को आटा पिसाने के लिए बहुत मुश्किल हुई। लेकिन उन्होंने इस समस्या का स्थाई हल एक देसी जुगाड़ से कर डाला। इस काम में उनकी मदद एक कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग पढ़ाने वाले टीचर गोपाल विश्वकर्मा और पॉलिटेक्निक के बच्‍चों को ड्राइंग पढ़ाने वाले अरुण कुमार सिंह ने की। गंगाराम ने आटा चक्की बनाई है। जिसमें गेहूं से लेकर अन्य मोटे अनाज की पिसाई की जा सकती है। यह आटा चक्की एक साइकिल से जुड़ी है। तो साइकिल चलाते रहिए, अनाज की पिसाई होती रहेगी और आप सेहतमंद भी रहेंगे।

कटोरी के जरिए अनाज पत्थर के दो पाटों के बीच पहुंचता रहता है।

कटोरी के जरिए अनाज पत्थर के दो पाटों के बीच पहुंचता रहता है।

गंगाराम को मिलने लगे आटा चक्की के ऑर्डर

बी. कॉम पास गंगाराम ने इस जुगाड़ की आटा चक्की को दो महीने के अथक परिश्रम के बाद तैयार किया है। इसे तैयार करने में 10 हजार रुपए की लागत लगी है। एक घंटे में आठ किलो अनाज की पिसाई की जा सकती है। इससे पुरुष और महिलाओं के साथ युवा और बच्चे भी आसानी से चला सकते हैं। गंगाराम बताते हैं कि ऊपर के भाग में अनाज डाला जाएगा, जो एक पाइप के सहारे नीचे चक्की के पाटे में आएगा और वो पिसकर नीचे लगे डिब्बे में आटे के रूप में एकत्र हो जाएगा।गेहूं, चावल और दूसरे मोटे अनाजों को पीसकर पौष्टिक रोटियां बनाई जा सकती है। जुगाड़ तकनीक के जरिए साइकिल के पैडल से जोड़कर बने इस आटा चक्की को देखने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं और गंगाराम के इस अनूठे यंत्र को अपने लिए बनाने के लिए आर्डर भी दे रहे हैं।

मिल चुका है राज्य वैज्ञानिक का पुरस्कार

गंगाराम पहले रिक्शा कंपनी चलाने का काम करते रहे हैं। इसी दौरान उन्‍हें इनोवेशन करने का ख्याल आया। साल 2012 में उन्‍होंने साइकिल के पहिए में बेयरिंग लगाने के बाद करियर को बड़ा कर साइकिल में नवाचार किया और यूनीक साइकिल बनाई। इससे साइकिल को खीचने में लगने वाली ताकत भी कम हो गई। इसके साथ ही वजन भी दो कुंतल के लगभग उठाने की क्षमता पैदा हो गई। इसके लिए उन्‍हें साल 2014-15 के लिए साल 25 अक्टूबर 2018 को लखनऊ में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्‍य वैज्ञानिक सम्‍मान से पुरस्कृत किया था।

इस चक्की में पत्थर के दो पाटे लगे हैं।

इस चक्की में पत्थर के दो पाटे लगे हैं।

आसानी से कहीं भी ले जा सकता है

पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाने वाले अरुण कुमार सिंह इस मशीन का डिजाइन तैयार किया है। वे कहते हैं कि महिलाओं और पुरुषों के लिए व्यायाम का ये अच्‍छा माध्यम है। इसे बच्चे भी चला सकते हैं। वहीं, केआईपीएम कालेज के मैकेनिकल विभाग में कार्यरत गोपाल विश्वकर्मा ने इस यंत्र का साइज और बैलेंसिंग के साथ माप-तौल का खाका तैयार किया है। इसे पैडल से चलाया जाता है। इसका वजन एक कुंतल के आसपास है। इसकी पिसाई से बनने वाली रोटी मीठी होती है। आटा जलता नहीं है। गरम भी नहीं होता है। इसका आटा भी फाइबर युक्त होता है। उन्‍होंने बताया कि इसमें पहिए लगाने के बाद इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

Related posts

आज सीएम उज्जैन में: CM की नजरों में अव्वल दिखने के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत, 400 करोड़ की भूमि पर अब प्रशासन का कब्जा

Admin

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो और कार में टक्कर; दो लोगों की मौके पर मौत, पांच घायल

News Blast

मालवा एक्सप्रेस 6 नवंबर के बाद दौड़ेगी, इंदौर-पुणे ट्रेन भी एक सप्ताह में शुरू होगी

News Blast

टिप्पणी दें