May 19, 2024 : 12:45 PM
Breaking News
MP UP ,CG

संभल में मकान की छत भरभराकर ढही, दो बच्चों समेत तीन की मौत, 10 घायल

संभलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो संभल की है। यहां एक मकान की छत ढह गई।

  • हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीला खदाना गांव का मामला

उत्तर प्रदेश के संभल में सोमवार की रात एक मकान की छत भरभराकर ढह गई। इसके मलबे में दबकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, घर में शादी थी। इसलिए रिश्तेदार भी जुटे थे। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामपुर गई थी बारात

दरअसल, हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीला खदाना निवासी मसीत के बेटे शकील का सोमवार को निकाह था। बारात रामपुर जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर गई थी। देर शाम शकील दुल्हन समीरन की विदाई कराकर अपने घर लौटा। घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन देर रात करीब दो बजे अचानक मकान की छत भरभराकर ढह गई। घर के बरामदे में बैठे लोग मलबे के नीचे दब गए।

इनकी हुई मौत

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकला। लेकिन शकील की बहन नईम जहां (35 साल), भांजे मोनिस (04 साल) और ममेरी भतीजी आलिया (03) की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए। सभी का इलाज चल रहा है।

Related posts

सम्मान समारोह: CM शिवराज ने कहा-महिला अपराध के लिए सिर्फ पुलिस पर दोषारोपण करने से कुछ नहीं होगा, इसके लिए समाज की सोच में बदलाव की जरूरत है

Admin

बसपा ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की; हाटपिपल्या से राजेश नागर और गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ सुरखी से गोपाल अहिरवार को टिकट

News Blast

Hearing today in the court of Krishna Janmabhoomi case in Mathura, claiming on 13.37 acres of land has been done for the ownership | मथुरा सिविल कोर्ट में कृष्ण के जन्मस्थान की सुनवाई आज, 13.37 एकड़ जमीन पर किया है दावा

Admin

टिप्पणी दें