May 18, 2024 : 10:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG

5 मुस्लिम धर्मस्थलों पर भगवा रंग पोता गया, पुलिस CCTV फुटेज चेक कर रही

आगरा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो आगरा की एक मजार की है। यहां लगे लोहे के एंगल्स पर भगवा रंग पेंट कर दिया गया।

  • पुलिस ने कर्मचारी बुलाकर रंगों को साफ कराया
  • अराजकतत्वों की पहचान करने में जुटी पुलिस

आगरा में सोमवार रात पांच मुस्लिम धर्मस्थलों को भगवा रंग में रंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मामला MG रोड, ताजगंज, छीपी टोला और पंचवटी इलाकों का है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मथुरा के नंदबाबा मंदिर में 2 मुस्लिम युवकों के नमाज पढ़ने की घटना के विरोध में आगरा की घटना हुई है।

हालांकि, समय रहते पुलिस अलर्ट हो गई और मुस्लिम धर्मस्थलों से भगवा रंग साफ करा दिया गया। अब आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज चेक कर रही है।

मजार के गेट पर भगवा रंग लगाया।

मजार के गेट पर भगवा रंग लगाया।

मथुरा में क्या हुआ था?
नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में रविवार को दो मुस्लिम युवकों ने नमाज पढ़ी थी। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों और संतों में गुस्सा है। फैजल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

कमलनाथ की दिग्विजय सिंह पर चुटकी:MLA लक्ष्मण सिंह की पर्यावरण पर लिखी किताब के विमाेचन पर बोले-  किताब दिग्विजय सिंह पर लिखी होती तो ज्यादा बिकती

News Blast

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर अयोध्या जाएंगे, भूमि पूजन और शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेंगे

News Blast

UP में 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पद भरे जाएंगे:7, 8 अगस्त को TGT और 17,18 अगस्त को होगी PGT की लिखित परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

News Blast

टिप्पणी दें