May 18, 2024 : 11:14 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सोमवार को चंद्र का वृष राशि में प्रवेश और बन रहा है स्थिर योग, मेष और वृष राशि के काम हो सकते हैं पूरे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal For Monday, Somwar Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 2 November Ka Rashifal, Moon Transit To Taurus On Monday, Aries, Taurus Rashifal

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2 नवंबर का दिन

सोमवार, 2 नवंबर को चंद्र ने वृष राशि में प्रवेश किया है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। सोमवार और कृत्तिका नक्षत्र से स्थिर योग बन रहा है। ये एक शुभ योग है। किसी शुभ की शुरुआत इस योग में की जा सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 2 नवंबर का दिन कैसा रहेगा…

  • मेष राशि

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।

निगेटिव– काल्पनिक तथा लोगों की बनी बनाई बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ में विश्वास करें। सभी परिस्थितियों को पहले समझे फिर उन पर अपना मत रखें। बच्चों की गलतियों को शांति पूर्ण तरीके से समझाएं, डांटने व गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना उपज सकती है।

व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें। कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने में अपने जीवनसाथी की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

स्वास्थ्य– गैस, अफारा जैसी पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है। हल्का और सुपाच्य खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज

भाग्यशाली अंक– 9

  • वृष राशि

पॉजिटिव– आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे।

निगेटिव– किसी मित्र या पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस समय धैर्य और संयम से काम लें अन्यथा मामला बढ़ सकता है। निवेश संबंधी कार्य करने में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।

व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। अन्यथा आप की मानहानि हो सकती है। नौकरी पेशा लोग किसी प्रकार की भी बहस में ना पड़कर अपने काम से मतलब रखें।

लव– जीवनसाथी तथा परिवारजनों के लिए उपहार लाना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना घर के माहौल को मधुर और खुशनुमा बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति आपकी संयमित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ रखेंगे।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 6

  • मिथुन राशि

पॉजिटिव– घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी।

नेगेटिव– नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल ना रखें। आपकी पीठ पीछे वे लोग आपके बारे में ही गलत अफवाह फैला सकते हैं। महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने से बहुत बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

व्यवसाय– अगर किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें। जरा सी लापरवाही से संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं।

लव– पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। परंतु घर के सदस्यों को अपने मन मुताबिक भी कार्य करने की भी स्वतंत्र देना अति आवश्यक है।

स्वास्थ्य– पेट व लीवर से संबंधित परेशानी रहेगी। जिसकी वजह से हाजमा भी खराब रहेगा।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 3

  • कर्क राशि

पॉजिटिव– आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी।

नेगेटिव– ध्यान रखें कि किसी गलतफहमी की वजह से भाइयों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। परंतु हर समस्या का समाधान उचित व्यवहार से निकल सकता है। और आप ऐसा करने में समर्थ रहेंगे। पैसे का लेनदेन तो आज स्थगित ही रखें तो अच्छा है।

व्यवसाय– किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। तथा कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें।

लव– पति-पत्नी के बीच में अहम का टकराव उत्पन्न हो सकता है। समझदारी से काम लें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

स्वास्थ्य– मौसमी बुखार व खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही ना करके आराम के लिए भी समय निकालें।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 2

  • सिंह राशि

पॉजिटिव– इस समय आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी।

नेगेटिव– कभी-कभी अभिमान व अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसकी वजह से आपके बनते कार्य में विघ्न भी पड़ सकता है। इस समय सेविंग में भी कमीं रहेगी।

व्यवसाय– आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

लव– मुश्किल समय में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मधुर होंगे।

स्वास्थ्य– पाचन प्रणाली में कमजोरी रहेगी। सुपाच्य व हल्का भोजन ग्रहण करें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 8

  • कन्या राशि

पॉजिटिव– इस समय वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी भी कार्य को स्थगित ना रखें। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा।

नेगेटिव– भाई-बहनों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। क्योंकि इसकी वजह से खुद का ही मन खराब रहेगा तथा कार्य क्षमता में भी कमीं आएगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु ना मिलने से चिंता रहेगी। परंतु फिक्र ना करें, वस्तु घर पर ही है।

व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें, इसकी वजह से उनकी नौकरी में दिक्कत भी आ सकती हैं।

लव– दिनभर की भागदौड़ के बाद परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करना दोबारा ताजगी और स्फूर्ति प्रदान करेगा। तथा घर में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा।

स्वास्थ्य– डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं।

भाग्यशाली रंग– जामुनी

भाग्यशाली अंक– 5

  • तुला राशि

पॉजिटिव– आज भाग्य का सितारा प्रबल है। इसलिए समय का भरपूर सम्मान व सदुपयोग करें तथा पूरी मेहनत और कार्य क्षमता अपने काम पर लगा दें। महिला वर्ग के लिए विशेष उपलब्धियां हासिल होने वाली है। साथ ही किसी के द्वारा दी गई सलाह पर भी सोच विचार अवश्य करें।

नेगेटिव– यह समय भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल होकर कार्य करने का है। अन्यथा कोई आपका नाजायज फायदा भी उठा सकता है। तथा किसी प्रकार की आर्थिक विषमता में भी फंस सकते हैं। कहीं पर भी पैसा लगाने के लिए अभी समय उचित नहीं है।

व्यवसाय– पिछले कुछ समय से कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी। कहीं से आपको आर्थिक व मानसिक रूप से सहयोग भी प्राप्त होगा तथा आप पुरानी गलतियों से सीख कर अपने व्यवसाय की व्यवस्था को ठीक करने में ध्यान देंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य आज फायदे में रहेंगे।

लव– पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। तथा प्रेम संबंधों को भी मर्यादित बनाकर रखना जरूरी है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी संयमित जीवनशैली आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग– क्रीम

भाग्यशाली अंक– 9

  • वृश्चिक राशि

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रही भाग-दौड़ और तनावपूर्ण दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आपकी आंतरिक ऊर्जा व आत्मविश्वास दोबारा जागृत होंगे। और आप अपने लक्ष्य के प्रति और ज्यादा एकाग्रचित्त होकर काम कर पाएंगे।

नेगेटिव– आपके ही कुछ विरोधी जलन की भावना से आपकी आलोचना व अपमानजनक स्थितियां उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। इसलिए अधिक सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा एकाग्रता रखने की आवश्यकता है।

व्यवसाय– अपने स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना तथा विश्वास पूर्ण संबंध बनाकर रखें। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे अपनी पूरी क्षमता से कार्यों को पूरा करने में ध्यान लगाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि के लिए और अधिक पैसा लगाना उत्तम रहेगा।

लव– पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार पड़ सकती है। तथा टूटने की भी आशंका है।

स्वास्थ्य– बदलते मौसम की वजह से एलर्जी व कफ-कोल्ड जैसी परेशानी रहेगी। इस समय पोलूशन से भी अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग– पिंक

भाग्यशाली अंक– 9

  • धनु राशि

पॉजिटिव– धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी संस्थाओं में आपका विशेष योगदान रहेगा। और आप अपने अंदर भी भरपूर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपकी उत्तम व व्यवस्थित दिनचर्या का सकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी पड़ेगा।

नेगेटिव– कुछ कार्यों में बेवजह ही गलतफहमी की वजह से विघ्न पड़ सकता है। परंतु इस समय धैर्य व संयम बनाकर रखना ही उचित है। बच्चों को अपनी पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी किसी कार्य में दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

व्यवसाय– व्यवसायिक परिस्थितियां आज काफी हद तक सामान्य रहेंगी। तथा अपने कामों को बहुत अधिक गंभीरता व संजीदगी से अंजाम देने से सफलता भी हासिल होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी की मुश्किल समय में मदद करनी पड़ सकती है।

लव– पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिवर्तित होगी।

स्वास्थ्य– ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान हावी रहेगी। जिसकी वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 3

  • मकर राशि

पॉजिटिव– यह समय जिंदगी से जुड़ी किसी भी बात की अच्छी-बुरी समझ रखने का है। संतान संबंधी किसी कार्य के सफल होने से काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। स्त्रियां अपने घर तथा बाहर दोनों गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्षम रहेंगी।

नेगेटिव– किसी को भी उधार पैसा देते समय उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। क्योंकि इस समय कुछ आर्थिक परेशानियां रह सकती हैं। इसकी वजह से आपकी मनःस्थिति भी कुछ विचलित रहेगी। दूसरों के मसले सुलझाने में आपके अपने महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोशिश करके आपस में ही मामला सुलझा लें अन्यथा कानूनी तथा पुलिस संबंधी पचड़े में पड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोग ऑफिस में चल रही आंतरिक राजनीति से सचेत रहें।

लव– आप अपनी व्यस्तता के कारण घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवन साथी और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य– मानसिक व शारीरिक थकान के कारण कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे। सिर दर्द व माइग्रेन भी रह सकता है।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 8

  • कुंभ राशि

पॉजिटिव– इस समय सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसरों का निर्माण कर रहे हैं। अपनी योग्यता तथा क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें। अवश्य ही आप सफलता हासिल करेंगे। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात तथा बातचीत से आपको तरक्की संबंधित नए सूत्र मिल सकते हैं।

नेगेटिव– कभी-कभी अभिमान जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं। इस समय आय के साधन तो बनेंगे परंतु खर्चों की अधिकता ज्यादा रहेगी।

व्यवसाय– पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भरपूर फायदा होगा। तथा आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने ऑफिस में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

लव– जीवनसाथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। परंतु बाद में सोचेंगे तो लगेगा कि बात तो छोटी सी ही थी।

स्वास्थ्य– सर्वाइकल तथा कंधों में दर्द जैसी समस्या उठ सकती हैं। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 8

  • मीन राशि

पॉजिटिव– धार्मिक संस्था तथा सेवा संबंधी कार्य में विशेष रुझान रहेगा। तथा दूसरों की सहायता करके आपको मानसिक तथा आत्मिक सुकून भी प्राप्त होगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में गहराई से छानबीन अवश्य करें, तो उचित सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।

नेगेटिव– बच्चों की पढ़ाई तथा व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर उन्हें मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। अन्यथा उनके मनोबल में कमीं आ सकती है। मकान या गाड़ी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य करते समय कागजात की जांच पड़ताल ठीक से कर लें।

व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में सभी कार्यों को अपनी देखरेख में ही करवाएं। किसी की गलत सलाह पर अमल करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर ही रहें। ऑफिस में अपनी फाइलों तथा कागजात को उचित तरह से संभालकर रखें।

लव– विवाहित जीवन सुखद रहेगा। परंतु विपरीत लिंगी लोगों से ज्यादा नजदीकियां आपकी मानहानि का कारण बन सकते हैं।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें तथा व्यायाम और योगा में भी समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग– बदामी

भाग्यशाली अंक– 3

ये भी पढ़ें

अनमोल विचार:जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे स्वरूप में आने से पहले किसी संकट का इंतजार करता है

लियो टॉलस्टॉय के विचार:जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो हम उन्हें ऐसे प्रेम करते हैं, जैसे वे हैं, ना कि जैसा हम उन्हें बनाना चाहते हैं

प्रेरक कथा:अपने धन का सही समय पर उपयोग कर लेना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, सदुपयोग के बिना धन व्यर्थ है

चाणक्य नीति:पुत्र वही है जो पिता का भक्त है, पिता वही है जो पालन करता है, मित्र वही है जिस पर विश्वास है

गीता:कोई भी व्यक्ति किसी भी अवस्था में पल भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता, सभी अपनी प्रवृत्ति के अनुसार कर्म करते हैं

प्रेरक कथा:दूसरों के बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना हमारा मन अशांत हो जाता है, सिर्फ अपने काम में मन लगाएं

Related posts

7 राशियों के लिए अपने काम पर फोकस करने और सफलता सेलिब्रेट करने का दिन, 5 राशियों के लिए मुश्किलें

News Blast

परिवार में कभी किसी से झगड़ा हो जाए तो उसकी बुरी नहीं, अच्छी बातों को याद करना चाहिए, रिश्ता टूटने से बच जाता है

News Blast

अब तक वैक्सीन के नतीजे असरदार, एम्स पटना देश का पहला संस्थान जहां ह्यूमन ट्रायल का दूसरा चरण शुरू होगा, 29 जुलाई से अगली डोज दी जाएगी

News Blast

टिप्पणी दें