May 19, 2024 : 4:05 PM
Breaking News
बिज़नेस

सेंसेक्स में 38 अंकों से ज्यादा की गिरावट, आईटी और मेटल शेयरों में भी बिकवाली, RIL का शेयर 6% नीचे

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: November 2 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 157 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है
  • निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में बिकवाली है। बीएसई सेंसेक्स 37.27 अंक नीचे 39,576.80 पर और निफ्टी 23.35 अंक नीचे 11,619.05 पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार की गिरावट को मेटल, ऑटो और आईटी शेयर लीड कर रहे हैं। है। जबकि, बैंकिंग इंडेक्स 738 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 6% नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 12.17 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा डिविज लैब और आयशर मोटर के शेयरों में भी 2-2 की गिरावट है। एचसीएल टेक और ब्रिटानिया शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। जबकि, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 6-6 फीसदी की बढ़त है। का शेयर भी 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। भारती एयरटेल के शेयर में भी 4% की बढ़त है।

शुक्रवार को बाजार का हाल

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 135.78 अंक नीचे 39,614.07 पर और निफ्टी 28.40 अंक नीचे 11,642.40 पर बंद हुआ था। बाजार की गिरावट को बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी बैंक इंडेक्स 191अंक नीचे बंद हुआ था। ऑटो इंडेक्स में भी 1.13% की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि आईटी और मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी में भारती एयरटेल का शेयर 4% नीचे बंद हुआ था। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर भी 3% नीचे बंद हुआ था। जबकि, अदानी पोर्ट का शेयर 4% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें-

RIL को 9,567 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा, एक साल पहले की तुलना में 15% की गिरावट

टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रु. घटा, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान

टाटा ने सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 79% की वृद्धि दर्ज की, सबसे ज्यादा कारें मारुति सुजुकी ने बेचीं

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.59% की गिरावट के साथ 157.51 अंक नीचे 26,501.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स में भी 2.62% गिरावट के साथ 297.80 अंक नीचे 11,053.00 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.21% की गिरावट के साथ 40.15 पॉइंट नीचे 3,269.96 पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर यूरोपियन मार्केट में शुक्रवार को ज्यादातर इंडेक्स फ्लैट ही बंद हुए थे। इसमें ब्रिटेन का FTSE हल्की गिरावट के साथ 5,577.27 अंक पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.54% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि, जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.36% नीचे बंद हुआ था। सोमवार को एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 309.37 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 162.78 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 3,222.91 पर कारोबार कर रहा है।

01:15 PM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 745 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 6-6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

01:13 PM सेंसेक्स 41.53 अंक नीचे 39,572.54 पर और निफ्टी 20.75 अंक नीचे 11,621.65 पर कारोबार कर रहे हैं।

01:11 PM बीएसई रियल्टी इंडेक्स में शामिल 10 में से 6 रियल्टी कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 7% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

01:09 PM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 7 मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में सरकारी कंपनी एनएमडीसी और कोल इंडिया के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

10:57 AM बीएसई में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह बैंक का शेयर 31 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था।

10:50 AM सेंसेक्स 83.91 अंक नीचे 39,530.16 पर और निफ्टी 29.60 अंक नीचे 11,612.80 पर कारोबार कर रहे हैं।

10:46 AM बीएसई बैंक इंडेक्स में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयरों में तेजी है। इंडसइंड बैंक का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर भी 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में भी 679.25 अंकों की बढ़त है।

09:49 AM बीएसई सेंसेक्स 198.38 अंक नीचे 39,415.69 पर और निफ्टी 47.60 अंक नीचे 11,594.80 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:35 AM निफ्टी इंडेक्स के टॉप लूजर स्टॉक्स; आरआईएल और यूपीएल के शेयर 3-3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स-एनएसई

सोर्स-एनएसई

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 14 के शेयरों में तेजी है।

सोर्स-बीएसई

सोर्स-बीएसई

09:17 AM बीएसई सेंसेक्स 134.12 अंक ऊपर 39,748.19 पर और निफ्टी 39.95 अंक ऊपर 11,682.35 पर कारोबार कर रहे हैं।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Related posts

टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू से लेकर ईकोस्पोर्ट तक, कितनी सुरक्षित हैं ये 8 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, देखें लिस्ट

News Blast

सेंसेक्स में 675 पॉइंट का उतार-चढाव:चौतरफा बिकवाली से 486 पॉइंट गिरा सेंसेक्स, 152 पॉइंट फिसलकर 15,728 पर रहा निफ्टी

News Blast

मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, दुनिया के 10वें सबेस अमीर शख्स बने

News Blast

टिप्पणी दें