May 17, 2024 : 7:42 PM
Breaking News
खेल

सहवाग बोले- क्रिस गेल टी-20 के ब्रेडमैन; धोनी ने कुलदीप, जडेजा सहित कई प्लेयर्स को ऑटोग्राफ दिए

दुबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

IPL-13 में शुक्रवार को खेले एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले क्रिकेट बने। गेल ने 63 गेंद पर 99 रन बनाए।

किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने नया रिकॉर्ड बनाया। वे टी-20 में 1000 छक्के बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कुल मिलाकर 410 टी-20 में 38.33 की औसत से 13572 रन बनाए हैं। जिसमें 1041 चौके और 1001 छक्के शामिल है।

अलग-अलग देखें तो गेल ने 58 इंटरनेशनल टी-20 में 32.54 की औसत से 1627 रन बनाए हैं। इनमें 105 छक्के और 138 चौके हैं। शुक्रवार रात गेल ने राजस्थान के खिलाफ 63 गेंद पर 99 रन बनाए। इस सीजन के 6 मैचों में उन्होंने 46 की औसत से 276 रन बनाए हैं। वे आईपीएल करियर के 131 मैचों में 41.39 की औसत से 4760 रन बना चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने राजस्थान के खिलाफ 99 रन की पारी के बाद गेल की तारीफ की। कहा- क्रिस गेल टी-20 के ब्रेडमैन हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि वह महान खिलाड़ी हैं। हमेशा बने रहेंगे। एंटरटेनमेंट के बाप हैं।

धोनी ने ऑटोग्राफ दिए

धोनी ने केकेआर के रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती सहित कई खिलाड़ियों को टी शर्ट और बैट पर ऑटोग्राफ दिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। फैन्स यह कयास भी लगा रहे हैं कि शायद यह धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी आईपीएल है। धोनी ने अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सीएसके ने ट्विटर पर जारी वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- यह बेशकीमतें यादें और बेशकीमती लम्हे हैं।

एक फैन ने लिखा- मुझे लगता है कि धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। वे हर मैच के बाद खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ और टी शर्ट दे रहे हैं।

एक फैन ने लिखा- लोग आते हैं और जाते हैं। लेकिन धोनी जैसे विरासत मिलना नामुमकिन है।

एक और यूजर ने लिखा- ऐसा सिर्फ और सिर्फ धोनी ही कर सकते हैं।

Related posts

यूएस ओपन चैम्पियन को इस साल प्राइज मनी के तौर पर 22.54 करोड़ रुपए मिलेंगे, पिछले साल के मुकाबले इनामी राशि 6.36 करोड़ कम

News Blast

टिम पेन पर जुर्माना: अंपायर से बहस करने पर ICC ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पर 15% जुर्माना लगाया ;एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

Admin

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अस्थायी तौर पर खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी में 50% कटौती की, जुलाई से फैसला लागू होगा

News Blast

टिप्पणी दें