May 21, 2024 : 5:11 PM
Breaking News
बिज़नेस

सेंसेक्स में 120 और निफ्टी में 26 अंकों की बढ़त, जबकि बैंकिंग और मेटल शेयरों में गिरावट, इंडसइंड बैंक का शेयर 3% नीचे

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: October 27 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
  • कल बीएसई 540 अंक नीचे 40,145 पर और निफ्टी 162 अंक नीचे 11,767 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.61% गिरावट के साथ 188 अंक नीचे 11,504 पर बंद हुआ था

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में खरीदारी है। बीएसई सेंसेक्स 69.97अंक ऊपर 40,215.17 पर और निफ्टी 33.30 अंक ऊपर 11,801.05 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बढ़त है। जबकि आईटी और मेटल शेयरों में गिरावट है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में कोटक बैंक का शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है। एनटीपीसी का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। श्री सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। अदानी पोर्ट, ओएनजीसी और आईओसी के शेयरों में 2-2 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक का शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहा है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 53.58 ऊपर 40,199.08 पर और निफ्टी 39.35 अंक ऊपर 11,807.10 पर खुला था।

सोमवार को बाजार का हाल

कल बीएसई 540.00 अंक नीचे 40,145.50 पर और निफ्टी 162.60 अंक नीचे 11,767.75 पर बंद हुआ था। बाजार में सभी सेक्टर्स में भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.43% और ऑटो इंडेक्स में 3.26% की गिरावट रही थी। इसके अलावा बैंक इंडेक्स भी 448 अंक नीचे बंद हुआ था।

सोमवार को हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो के शेयर 6-6 फीसदी नीचे बंद हुए थे। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 1.97 लाख करोड़ रुपए घटकर 158.60 लाख करोड़ रुपए हो गया था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.29% की गिरावट के साथ 650.19 अंक नीचे 27,685.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.61% गिरावट के साथ 188.05 अंक नीचे 11,504.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.86% गिरावट के साथ 64.42 पॉइंट नीचे 3,400.97 पर बंद हुआ था।

यूरोपियन मार्केट में भी सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE में 1.16%, फ्रांस के CAC में 1.91%, जर्मनी के DAX इंडेक्स में 3.71% की गिरावट रही। इसके अलावा मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 93 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.37% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:46 AM बीएसई सेंसेक्स 43.48 अंक ऊपर 40,188.98 पर और निफ्टी 20.95 अंक ऊपर 11,788.70 पर कारोबार कर रहा है।

09:44 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 8 मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। जबकि दो के शेयरों में बढ़त है। इंडेक्स में जिंदल स्टील का शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:40 AM बीएसई बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयर में गिरावट है। जबकि कोटक बैंक का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:34 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 14 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 16 के शेयरों में बढ़त है। कोटक बैंक का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि इंडसइंड बैंक का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

सोर्स – बीएसई

09:29 AM बीएसई सेंसेक्स 121.75 अंक नीचे 40,023.75 पर और निफ्टी 25.20 अंक नीचे 11,742.55 पर कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 53.58 ऊपर 40,199.08 पर और निफ्टी 39.35 अंक ऊपर 11,807.10 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Related posts

मध्‍य प्रदेश में पहली बार 904 चिकित्सा विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की जाएगी

News Blast

कम ब्याज पर चाहिए होम लोन, तो इंटरेस्ट प्लान और लोन अमाउंट सहित इन 7 बातों का रखें ध्यान

News Blast

समधी पहनते हैं साड़ी, महिलाएं सुनाती हैं गालियां, कभी नहीं देखी होगी ऐसी विदाई

News Blast

टिप्पणी दें