May 17, 2024 : 8:14 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रात से दोपहर तक चलता रहा

गुना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दशहरे के दिन शहर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान झांकियों की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रविवार रात से सोमवार दोपहर तक शहर में लगी बड़ी झांकियों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शहर के कैंट क्षेत्र में स्थित सिंगवासा तालाब में चलता रहा।शहर की बड़ी प्रतिमाओं में से एक जयस्तंभ चौराहे की मां काली की प्रतिमा,तैलाया मोहल्ले में लगी झांकी की प्रतिमा व कॉलोनियों में लगी बड़ी झांकियों की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बड़े जुलूस में लाेग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इन जुलूसों में युवक-युवतियों सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरूष शामिल हुए।वहीं सिंगवासा तालाब पर भी विसर्जन के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस बल के साथ नगरपालिका,होमगार्ड के जवान और राजस्व विभाग का अमला भी तैनात था।जो यहां झांकियों को विसर्जन के लिए बनाई गई जगह पर ही विसर्जन करने में लगे हुए थे।

Related posts

तीन दिनी हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक, कल से शुरू करेंगे हड़ताल

News Blast

247 नए मरीज मिले, एक दिन में सबसे ज्यादा केस, पॉजिटिव रेट भी 9 से ज्यादा हुआ, कोरोना संक्रमित नगर निगम के कर्मचारी की मौत

News Blast

5 मुस्लिम धर्मस्थलों पर भगवा रंग पोता गया, पुलिस CCTV फुटेज चेक कर रही

News Blast

टिप्पणी दें