May 21, 2024 : 6:45 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

वंदे भारत मिशन के तहत 30 अक्टूबर को वुहान जाएगा विमान, ये चीन जाने वाली छठवीं फ्लाइट होगी

बीजिंग/नई दिल्ली21 घंटे पहले

10 सितंबर को वंदे भारत मिशन के तहत चीन से करीब 200 भारतीय नागरिकों को वापस देश लाया गया था। -फाइल फोटो

  • जून में वुहान को वायरस से सुरक्षित घोषित किया गया था और सभी प्रतिबंध हटा लिए गए थे
  • नई दिल्ली से वुहान जाने वाले यात्रियों को होटलों में 14 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होगा

एयर इंडिया 30 अक्टूबर को वंदे भारत मिशन के तहत पहली बार वुहान फ्लाइट भेजेगा। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। चीनी शहर वुहान में ही दिसंबर में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।

महामारी को रोकने के लिए जनवरी में शहर में प्रतिबंध लगाया गया था। आधिकारिक तौर पर जून में शहर को वायरस से सुरक्षित घोषित किया गया था और सभी प्रतिबंध हटा लिए गए थे।

वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली यह छठवीं फ्लाइट है। दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस पहुंचाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया है। दिल्ली-गुआंग्झो के बीच 23 अक्टूबर को फ्लाइट कैंसिल किए जाने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी।

नई दिल्ली से वुहान जाने वालों को होटलों में 14 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होगा। भारतीय दूतावास के मुताबिक, यात्रियों को किसी भी सहायता के लिए हेल्पडेस्क (helpdesk.beijing@mea.gov.in) से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

2 सितंबर तक करीब 13 लाख भारतीय देश लाए गए

इस साल फरवरी में जब वुहान में मामले काफी बढ़ गए थे, जब वहां से भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने तीन उड़ानें ऑपरेट की थीं। एयर इंडिया ने अब तक वंदे भारत मिशन के तहत पांच उड़ानों का संचालन किया है। वंदे भारत मिशन का छठा चरण 1 सितंबर से शुरू हुआ। 2 सितंबर तक इस मिशन के तहत करीब 13 लाख भारतीय नागरिकों को देश लाया जा चुका है।

Related posts

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार, कोलंबिया में चीन से ज्यादा केस हुए; दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा मरीज और 5 लाख मौतें हुईं

News Blast

असीम सलीम बाजवा ने सेना में रहते 99 कंपनियां और 133 रेस्टोरेंट बनाए; चार देशों में फैलाया 382 करोड़ का कारोबार

News Blast

राष्ट्रपति ट्रम्प के बेटे ने कहा- जो बाइडेन भारत के लिए अच्छे नहीं, हमें चीन के खतरे को समझना होगा

News Blast

टिप्पणी दें