May 13, 2024 : 1:04 PM
Breaking News
मनोरंजन

चिरंजीवी सरजा की मौत के 4 महीने बाद पत्नी मेघना ने दिया बेटे को जन्म, चाचा ध्रुव ने दो दिन पहले ही खरीदा 10 लाख का चांदी का पालना

19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

4 महीने पहले कन्नड़ एक्टर चिंरजीवी सरजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 39 साल के सरजा की मौत ने उनके फैन्स को गहरा सदमा दिया था, लेकिन अब यह दुख थोड़ा कम हुआ है। चिरंजीवी की पत्नी मेघना ने गुरुवार को उनके बेटे यानी जूनियर चिरंजीवी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद सरजा के फैन्स ने हॉस्पिटल के बाहर ही जश्न मनाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में जूनियर अपने पिता की फोटो के साथ नजर आ रहा है। एक और फोटो में ध्रुव सरजा जूनियर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। ध्रुव ने दो दिन पहले ही जूनियर के लिए 10 लाख की कीमत वाला चांदी का पालना भी खरीदा है।

दो साल पहले हुई थी शादी
चिरंजीवी का जन्म 17 अक्टूबर 1980 को हुआ था। उनकी शादी दो साल पहले 2 मई 2018 को कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस मेघना राज के साथ हुई थी। सरजा ने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘शिवार्जुन’ थी, जो लॉकडाउन से कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई थी।

बच्चे का बेसब्री से था इंतजार
सरजा 7 जून की दोपहर करीब 1 बजे वे फोन पर अपने पिता से बात कर रहे थे, इसी बीच सरजा को अचानक पसीना आने लगा और वे गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिरंजीवी को अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में एक्टर चिरंजीवी ने अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Related posts

खुलासा: अनिल कपूर को आर्थिक तंगी के कारण मजबूरन करनी पड़ीं थीं ‘अंदाज’ और ‘हीर रांझा’ जैसी फिल्में, बोले-उस समय संकट में था परिवार

Admin

पायरेसी का शिकार हुई ‘शेरशाह’:ऑनलाइन लीक हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘शेरशाह’, रिलीज से पहले ही HD में देखी गई फिल्म

News Blast

जनगणना में धर्म, खान-पान के अलावा लोगों से और क्या जानना चाहती है सरकार

News Blast

टिप्पणी दें