May 23, 2024 : 7:45 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

आंध्रप्रदेश से एंबुलेंस में पहुंच रहा था गांजा, चार गिरफ्तार; गैंग का सरगना फ्लाइट से आता था, 1.80 करोड़ का गांजा बरामद

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Ganja Arriving In Ambulance From Andhra Pradesh, Four Arrested; Gang Leader Used To Come By Flight, 1.80 Crore Hemp Recovered

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

एंबुलेंस से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम से गांजा की सप्लाई होने का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी शोलई राज उर्फ अन्ना (66), पोलेजू बाबू राव (30), गुडेपू नागेश्वरा राव (26) और दिल्ली निवासी रमेश (36) के रूप में हुई। गैंग का सरगना जहाज से आता था। इनके पास से 181 किलो गांजा बरामद हुआ है।

गांजे की कीमत 1.80 करोड़ है। डीसीपी नार्थ उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत राजीव को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सारिका, सीमा, रोमा व अन्यों को पकड़ा गया। स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी शनिवार को कुछ बदमाश आंध्र प्रदेश से एंबुलेंस में गांजा लेकर दिल्ली के मोरी गेट इलाके में सप्लाई करने वाले हैं। दोपहर करीब 12.45 बजे मोरी गेट पर तीन लोग प्लास्टिक के कट्टों के पास दिखे।

कुछ देर बाद चोथा वहां पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान गैंग सरगना शोलई राज ने बताया कि वह आंधप्रदेश में अर्जुन नामक शख्स से गांजा खरीदकर उसे एंबुलेंस के जरिये दिल्ली भेजता था।

Related posts

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन के बाहर जिम और योगा सेंटर खोलने की अनुमति दी

News Blast

निजी क्षेत्र की लैब में सैंपल भेजने की अधिकतम सीमा नहीं: स्वास्थ्य विभाग

News Blast

तिगांव क्षेत्र के विधायक बोले: ब्लैक फंगस को लेकर गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

Admin

टिप्पणी दें