May 8, 2024 : 5:11 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रेसिडेंट साई इंग-वेन ने कहा- चना मसाला और नान पसंद, हमारा देश भाग्यशाली है कि यहां भारतीय खाना मिलता है

  • Hindi News
  • International
  • Taiwan India | President Tsai Ing wen Tweets About Indian Food, Says Always Go For Chana Masala And Naan

ताइपे2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन कई मौकों पर भारत की तारीफ कर चुकी हैं। फोटो पांच महीने पहले की है। उस समय उन्होंने ताइपे में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। -फाइल फोटो

  • वेन पहले भी कई मौकों पर भारत की तारीफ कर चुकी हैं, उन्होंने तीन दिन पहले कहा था कि भारत के अच्छे लोग कभी भुलाए नहीं जा सकते

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन को भारतीय भोजन खाना पसंद है। उन्होंने गुरुवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया- ताइवान लकी है कि यहां पर कई भारतीय रेस्टोरेंट है। ताइवान के लोग उन्हें पसंद करते हैं। मैं हमेशा चना मसाला और नान खाना पसंद करती हूं। वहीं चाय मुझे भारत की मेरी यात्रा की याद दिलाता है। भारत एक वाइब्रेंट और कलरफुल देश है। उन्होंने ट्विटर यूजर्स से अपना पसंदीदा भारतीय भोजन बताने के लिए भी कहा।

अपनी ट्वीट के साथ वेन ने एक भारतीय थाली की तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें चावल, नान, सलाद और कुछ दूसरे भारतीय व्यंजन नजर आ रहे थे। पास में ही एक स्टील की प्याली में चाय भी रखी थी। वेन पहले भी कुछ मौकों पर भारत की तारीफ कर चुकी हैं।

तीन दिन पहले भारतीय फॉलोवर्स की तारीफ की थी
वेन ने 13 अक्टूबर को अपने भारतीय फॉलोवर्स की तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट किया था- मेरे सभी भारतीय दोस्तों को नमस्ते। मुझे ट्विटर पर फॉलो करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप की शुभकामनाएं मुझे भारत में बिताए गए समय की याद दिलाती है। आपके यहां की ऐतिहासिक इमारतें, आपकी संस्कृति औरअच्छे लोग कभी भुलाए नहीं जा सकते। मैं वहां बिताए गए वक्त को हमेशा मिस करती हूं।

चीन के खिलाफ ताइवान के साथ है भारत

चीन बीते कुछ समय से ताइवान को परेशान करने की कोशिश कर रहा है। चीनी फाइटर जेट और पोत ताइवान की सीमा में घुस आते हैं। भारत ने ताइवान का समर्थन किया है। भारत के साथ ही क्वाड देशों के दूसरे तीन सदस्य, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने भी चीन की इन हरकतों पर नाराजगी जाहिर की है।

Related posts

चीन अब अमेरिका की सीमित उड़ानों को अपने यहां आने की अनुमति देगा, कल ही ट्रम्प ने 16 जून से चीन की सभी फ्लाइट्स की एंट्री बैन की थी

News Blast

यूएन में महिलाओं की अहम कमेटी का सदस्य बना भारत; 54 सदस्यों की वोटिंग में चीन को आधे वोट भी नहीं मिले

News Blast

चीन ने जिस डॉक्टर की चेतावनी नजरअंदाज की, ताइवान ने उसे मानकर अलर्ट जारी किया; नतीजा- वुहान से 950 किमी दूर, लेकिन कोरोना के 450 से भी कम केस

News Blast

टिप्पणी दें