May 18, 2024 : 7:39 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

यूएन में महिलाओं की अहम कमेटी का सदस्य बना भारत; 54 सदस्यों की वोटिंग में चीन को आधे वोट भी नहीं मिले

  • Hindi News
  • International
  • India China UN Update | India Beat China, UN Member Of Economic And Social Council (ECOSOC) Body

वॉशिंगटन11 दिन पहले

भारत को यूएन कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन (सीएसडब्लू) का सदस्य चुन लिया गया है। यह कमेटी यूएन की ही इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) का हिस्सा है। (प्रतीकात्मक)

  • यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी
  • भारत के अलावा अफगानिस्तान और चीन भी इस दौड़ में थे, कामयाबी भारत को मिली

संयुक्त राष्ट्र यानी यूएन में भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली। भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन (सीएसडब्लू) का सदस्य चुन लिया गया है। यह कमेटी यूएन की ही इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) का हिस्सा है। भारत का कार्यकाल 2021 से 2025 तक रहेगा। कमेटी में चुनाव के लिए 54 मेंबर्स ने वोटिंग की। भारत को सबसे ज्यादा वोट मिले। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन को कुल वोटों के आधे भी नहीं मिल सके।

तिरूमूर्ति ने दी जानकारी
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस बारे में जानकारी देने के लिए ट्वीट किया। कहा, “भारत ने यूएन की एक अहम काउंसिल ईसीओएसओसी की सीएसडब्लू कमेटी में जगह बनाई है। यह बताता है कि लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को लेकर हम कितने गंभीर प्रयास कर रहे हैं। समर्थन देने वाले देशों के हम शुक्रगुजार हैं।” ट्वीट में भारतीय विदेश मंत्रालय को भी टैग किया गया है।

तीन देश दौड़ में थे
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीएसडब्लू का मेंबर बनने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान दौड़ में थे। 54 देशों की वोटिंग में भारत और अफगानिस्तान को जीत मिली। चीन को भारत के मुकाबले आधे वोट भी नहीं मिल पाए। सीएसडब्लू जेंडर इक्वेलिटी यानी लैंगिग समानता के क्षेत्र में काम करती है। 1946 में यह कमेटी बनाई गई थी। ईसीओएसओसी में एक वक्त में 45 सदस्य होते हैं। 11 सदस्य एशिया से चुने जाते हैं। इनके अलावा 9 लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों से, 8 पश्चिमी यूरोप और चार पूर्वी यूरोप से होते हैं।

Related posts

अर्थ डे पर विशेष: देखिए अपनी धरती पर मौजूद ऐसे नजारे जो आपको हैरान होने पर मजबूर कर दें, फिर जानिए 10 ऐसे फैक्ट्स जिन्हें सिर्फ वैज्ञानिक जानते हैं…

Admin

भारत और चीन 3 दिन तक रोज 30% सैनिक वापस बुलाएंगे, पैंगॉन्ग से तीन फेज में होगी सेना की वापसी

News Blast

हरियाणा में डीएसपी की डंपर से कुचलकर हत्या,

News Blast

टिप्पणी दें