May 19, 2024 : 12:28 AM
Breaking News
MP UP ,CG

महिला कार्यकर्ता ने रेपिस्ट कहकर उप चुनाव उम्मीदवार का विरोध किया, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, भाजपा ने कहा- अब कहां गया मोमबत्ती गैंग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria Congress Latest News And Updates: Woman Congress Worker Beaten Up For Opposing Ticket To Rape Accused Leader In Deoria Uttar Pradesh

देवरिया15 घंटे पहले

महिला कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो वायरल।

  • शनिवार को देवरिया में उप चुनाव उम्मीदवार के विरोध के बाद महिला कार्यकर्ता की पिटाई की गई थी
  • इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने दो लोगों को पार्टी से निकाल दिया है और मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक के सामने एक महिला कार्यकर्ता ने उप चुनाव प्रत्याशी को रेप का आरोपी बताकर उन्हें टिकट दिए जाने का विरोध किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ता ने फूलों का गुलदस्ता नायक के ऊपर फेंक दिया। इसके बाद पुरुष कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता व उसके साथ आई तीन अन्य महिलाओं की पिटाई कर दी। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले का संज्ञान लिया है।

देवरिया में महिला को पीटने के मामला में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने कार्रवाई की है। इस मामले में 2 कांग्रेसी नेता निकाले गए हैं। अजय लल्लू ने 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है जो पूरे मामले की जांच करेगी और एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

टाउन हाल में जमकर हंगामा हुआ।

टाउन हाल में जमकर हंगामा हुआ।

यह है पूरा मामला
देवरिया विधानसभा से भाजपा के जन्मेजय सिंह विधायक थे। लेकिन उनकी मौत के बाद यह सीट खाली चल रही थी। जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। यहां से कांग्रेस पार्टी ने एक कार्यकर्ता मुकुंद भास्कर मणि को उम्मीदवार घोषित किया है। जिसको लेकर शनिवार को टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक चल रही थी। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता तारा यादव पहुंची और गुलदस्ता देकर सम्मानित करने के बहाने उसे राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के ऊपर फेंक दिया। सचिन नायक पूर्वांचल सह प्रभारी भी हैं, जो संगठन का काम देखते हैं। इसके बाद वहां खड़े पुरुष कार्यकर्ताओं ने तारा यादव को पीट दिया। कुछ कार्यकर्ता रोकने की भी कोशिश करने में लगे रहे। लेकिन महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया।

रेप के आरोपी को क्यों बनाया प्रत्याशी?
महिला नेता तारा देवी कहना है कि वे चार साल से पार्टी सदस्य हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर पर रेप का आरोप है। उसे टिकट देकर गलत हुआ है। हम चाहते हैं कि साफ सुथरी छवि के लोगों को टिकट दिया जाए। यही बात करने के लिए सचिन नायक के पास पहुंची थी, जहां पर यह हंगामा हुआ है। मैंने सचिन नायक को नहीं मारा है। मैं बात करने के लिए पूछने गयी थी कि ऐसे लोगो को टिकट क्यों दिया गया है। जिसपर वहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझे मारने पीटने लगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- मोमबत्ती गैंग ने एक बार निंदा तक नहीं की

भाजपा प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि देवरिया में कांग्रेस पार्टी के सम्मेलन में महिला कार्यकर्ता की पिटाई का मामला निंदनीय है। लेकिन जिस राजनीतिक पार्टी की खुद महिला अध्यक्ष है, दूसरे नम्बर पर भी महिला महासचिव है, उनके नेतृत्व काल में एक महिला को पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा पीटा गया। यह वहीं कांग्रेस पार्टी है जिसके एक कार्यकर्ता ने महिला की हत्या करके तंदूर में झोंक दिया था। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि, महिलाओं पर हल्ला करने वाले सभी मोमबत्ती गैंग, चिंदी पिंदी गैंग मानवाधिकार वादी वालों के मुहं में जैसे ताला लग गया हो। किसी ने एक बार इस घटना की निंदा करने की हिम्मत नहीं की।

Related posts

भोपाल में सार्वजनिक विसर्जन पर रोक; 4 फीट से बड़ी मूर्ति नहीं रख सकते, पांच से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते

News Blast

किसानों को उत्पादन के साथ बाजार से भी जोड़ें: सिंह

News Blast

सतना में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:9 साल की बेटी बोली- पापा ने कपड़े धोने वाली मोगरी से मम्मी को मार दिया; आरोपी गिरफ्तार

News Blast

टिप्पणी दें