May 23, 2024 : 11:44 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दबंग महिला को घर से उठा ले गए थे; बेटे और भाई को गंभीर हालत में मिली, महिला बयान देने की स्थिति में नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Rewa Dailt Woman Rape Update| Madhya Pradesh Dalit Woman Kidnapped And Gang Rape By Six People In Rewa

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। -प्रतीकात्मक फोटो

  • शिकायत होने के 24 घंटे बाद भी पीड़ित महिला के बयान नहीं हो सके
  • एसपी ने कहा- 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए हैं, 2 की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के रीवा में एक दलित विधवा महिला को दबंग घर से उठाकर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में फेंक कर फरार हो गए। भाई और बेटे ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 2 दिन बाद रविवार दोपहर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 की तलाश की जा रही है।

एमपी रीवा आरके सिंह ने बताया कि घटना एक अक्टूबर की है। पीड़िता के भाई और बेटे की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया। बयानों के आधार पर जांच की जा रही है, क्योंकि महिला ने अभी तक कोई बयान नहीं दिए हैं। भाई और बेटे ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बेटे का कहना है कि मां ने ही उसे इसके बारे में बताया था। हालांकि घटना कैसे और कहां हुई? इसके बारे में एसपी का कहना है कि जब तक महिला के बयान दर्ज नहीं हो जाते हैं, तब तक हम किसी भी कही बात को अंतिम नहीं मान सकते हैं। अभी इस बारे में नहीं बताया जा सकता है कि बेटे और उसके भाई ने क्या बताया है। हम डॉक्टरों की सलाह पर जल्द ही महिला के बयान लेंगे। उसके बाद घटना की डिटेल में जानकारी दे पाएंगे।

महिला के सिर पर गंभीर चोट

महिला के सिर में गंभीर चोट है। उसे 2 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके 2 दिन बाद रविवार दोपहर उसके बेटे ने शिकायत की थी। डॉक्टरों ने अभी महिला के बयान लेने से मना किया है। उससे बातचीत नहीं की गई है। उसकी स्थिति अभी बयान देने लायक नहीं है। उसके बयान होने के बाद ही इस बारे में पता चल पाएगा।

Related posts

नावों का संचालन शुरू होने से पटरी पर लौटेगी नाविकों की माली हालत; लॉकडाउन में कमाई न होने से निराश थे, आत्महत्या तक की कोशिश की थी

News Blast

MP में अगस्त से कॉलेज खोलने के संकेत:उच्च शिक्षा मंत्री बोले- वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही मिलेगा प्रवेश, शुरुआत में 50% स्टाफ आएगा; CM करेंगे अंतिम निर्णय

News Blast

एक साड़ी से बने फंदे पर तीन बच्चियों के साथ महिला का शव लटकता मिला, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

News Blast

टिप्पणी दें