May 19, 2024 : 5:42 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमित ट्रम्प का ऑक्सीजन लेवल दो बार गिरा, पर रेमडेसिविर की दूसरी डोज के बाद किडनी और लीवर नॉर्मल, आज मिल सकती है छुट्‌टी

  • Hindi News
  • International
  • Trump Said I’m Fine, His Chief Of Staff Said His Symptoms Are Worrying; Republican Party Devised New Campaign Strategy

वॉशिंगटन2 घंटे पहले

फोटो पिछले हफ्ते की है। तब डोनाल्ड ट्रम्प ने रिपब्लिकन सीनेटर्स से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। ट्रम्प ने उन्हें बताया था कि वे सुप्रीम कोर्ट की दिवंगत जस्टिस रूथ गिन्सबर्ग की जगह एमी कोने बैरेट को नॉमिनेट कर रहे हैं।

  • ट्रम्प का इलाज मेरीलैंड के मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस में ही क्वारैंटाइन हैं
  • ट्रम्प के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा- अधिकारियों ने जितना बताया था, उससे ज्यादा खराब थी ट्रम्प की हालत

कोरोना संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हालत में सुधार है। उनकी मेडिकल टीम ने बताया कि बीमारी के दौरान उनका ब्लड ऑक्सीजन लेवल दो बार गिरा था। पर अब उन्हें शुक्रवार से बुखार नहीं आया है और उनकी हालत स्थिर होने के लक्षण दिख रहे हैं। उन्हें रेमडेसिविर की दूसरी डोज दी जा चुकी है और उनके लीवर और किडनी सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। सोमवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने माना कि अधिकारियों ने जो पहले बताया था, ट्रम्प की तबीयत उससे ज्यादा खराब थी। पहले ट्रम्प को बुखार था और ब्लड ऑक्सीजन लेवल भी तेजी से गिर रहा था। हम इस बात को लेकर परेशान थे, डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी थी। हालांकि, अब उनके ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार है।

पहले विरोधाभासी बयानों से सेहत पर सस्पेंस बना

अलग-अलग बयानों से ट्रम्प की सेहत पर सस्पेंस बन गया था। दरअसल, शनिवार को तीन बयान आए। तीनों में अलग-अलग बातें कही गईं। ट्रम्प ने चार मिनट का एक वीडियो जारी कर कहा- मैं ठीक हूं। इससे पहले व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मेडोस ने कहा था कि उनकी स्थिति चिंताजनक है। अगले 48 घंटे उनके लिए बेहद अहम है।

ट्रम्प का इलाज मेरीलैंड के मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस में ही क्वारैंटाइन हैं। बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरी तरफ, रिपब्लिकन पार्टी ने प्रचार के लिए नई रणनीति तैयार की है। सीनेटर्स की एक टीम बनाई गई है।

ट्रम्प ने वीडियो जारी किया था
राष्ट्रपति ने शनिवार रात हॉस्पिटल से एक वीडियो जारी कर कहा था- अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। एक-दो दिन में देखते हैं क्या होता है। मुझे लगता है कि तब स्थिति ज्यादा साफ हो पाएगी। ट्रम्प सूट में नजर आए, लेकिन उन्होंने टाई नहीं पहनी थी। इसमें दो बातें हैं। शुक्रवार रात जब वे हॉस्पिटल आए थे, तब उन्होंने कहा था- मैं बहुत बेहतर महसूस नहीं कर रहा हूं। शनिवार को कहा- अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। जल्द ही फिर काम संभाल लूंगा।

अस्पताल ने भी सही जानकारी नहीं दी

वॉल्टर रीड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मीडिया को राष्ट्रपति से जुड़ी ज्यादा जानकारी या टाइमलाइन नहीं बताई। कुछ खबरों के मुताबिक, ट्रम्प पहले से बीमार थे। और इसकी सही जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई।व्हाइट हाउस से जुड़े दो सूत्रों का कहना है कि ट्रम्प को शुक्रवार सुबह से ही सांस लेने में दिक्कत थी। उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। व्हाइट हाउस में ही उनको ऑक्सीजन दी गई थी।

इसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर कोनले इन बातों को खारिज कर रहे हैं। वे कहते हैं कि राष्ट्रपति को अलग से ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं है। सवाल तो ये भी उठ रहे हैं कि ट्रम्प बुधवार को संक्रमित हुए या गुरुवार को। बुधवार और गुरुवार को तो वे कई प्रोग्राम्स में शामिल भी हुए थे।

राष्ट्रपति हैं, इसलिए हॉस्पिटल भेजा
ट्रम्प के पर्सनल फिजिशियन ने कहा था- प्रेसिडेंट बिल्कुल ठीक हैं। इलाज का असर हो रहा है। इससे हमारी टीम खुश है। अगले 24 घंटे में उनका बुखार उतर जाएगा। ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट भी नॉर्मल हो जाएगा। कोनले पूछा गया- सब ठीक था तो ट्रम्प को हॉस्पिटल लाने की जरूरत क्यों पड़ी? इस पर जवाब मिला- क्योंकि, वे अमेरिका के राष्ट्रपति हैं।

रिपब्लिकन पार्टी की नई कैम्पेन स्ट्रैटजी
चुनाव में सिर्फ एक महीना बाकी है। राष्ट्रपति बीमार हैं और हॉस्पिटल में हैं। कब ठीक होंगे, ये फिलहाल नहीं कहा जा सकता। लिहाजा, उनकी पार्टी ने इलेक्शन कैम्पेन के लिए नई रणनीति तैयार की है। वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंसी और स्पीकर नेंसी पेलोसी के साथ सीनेटर्स की एक टीम हर राज्य में जाएगी। संभव हुआ तो ट्रम्प वीडियो मैसेज करते रहेंगे।

Related posts

अमेरिका के केयर होम्स में कोरोना के 60 हजार मरीज और 26 हजार मौतें, एक तिहाई लोगों की जान यहीं गई

News Blast

बचा लो मोदी जी’… रूस से जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई गुहार

News Blast

पहली बार अश्वेत को वायुसेना प्रमुख बनाया गया, संसद में इस मुद्दे पर हुई वोटिंग में 96 सांसदों ने समर्थन किया

News Blast

टिप्पणी दें