May 20, 2024 : 4:52 AM
Breaking News
MP UP ,CG

किसान बिल, यूपी के हाथरस दुष्कर्म केस पर आक्राेश, सड़काें पर उतरे कांग्रेसी, 5 घंटे दिया धरना, सतरास्ते से निकाला पैदल मार्च

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Farmers Bill, UP’s Hathras Misdemeanor Case, Congressmen On Roads, 5 Hours’ Sit in Strike, March On Foot From Satraste

हाेशंगाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित तीन किसान बिलाें के विराेध में शुक्रवार काे जिला कांग्रेस कमेटी ने सतरास्ते पर विराेध प्रदर्शन किया। जिले भर से एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के निर्णय काे किसान विराेधी बताते हुए काेसा और यूपी के हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा काे घेरा। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फाैजदार के नेतृत्व में आयाेजित विराेध प्रदर्शन 5 घंटे तक चला। इसमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्थल से काेतवाली तक पैदल चलकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार निधि चाैकसे काे ज्ञापन साैंपा।

दस बिंदुओं पर ज्ञापन बनाया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फाैजदार ने दस बिंदुओं पर राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद के नाम ज्ञापन तैयार कर किसान बिलाें काे निरस्त करनेे की मांग की है।

उन्हाेंने बताया कि अनाज मंडी, सब्जी मंडी एमपीसी काे खत्म करने से कृषि उपज खरीदी व्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हाे जाएगी। मंडियां खत्म हाेते ही अनाज,सब्जी मंडी में काम करने वाले कराेड़ाें मजदूर, आढ़तियाें, मुनीम, ढुलाईदाराें, ट्रांसपाेटराें की राेजी-राेटी पर संकट आ जाएगा। अध्यादेशाें में न ताे खेत मजदूराें के अधिकाराें का संरक्षण का प्रावधान है और न ही जमीन जाेतने वाले बंटाईदाराें के आधिकाराें का संरक्षण किया गया है वहीं कांग्रेस ने इस निर्णय काे संघीय ढांचे पर हमला बताया है।

विरोध प्रदर्शन में ये शामिल हुए कांग्रेस पदाधिकारी
पूर्व विधायक विजय दुबे काकू भाई, पूर्व नपाध्यक्ष इटारसी रवि जायसवाल, कांग्रेस नेता शरीफ राइन, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र साेलंकी, सुधीर गाैर, मोहन झालिया, रमेश बामने, पंकज राठाैर, कुलदीप पटेल, महिला सेवा दल अध्यक्ष पुष्पलता जायसवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधुरी मिश्रा, कांग्रेस महिला नगराध्यक्ष लता माधव, मीना वर्मा, समाजिक कार्यकर्ता नीरजा फौजदार, यूथ कांग्रेस के फैजान उल हक, अक्षय दीक्षित, गौतम मेना सहित जिले भर से कांग्रेसी पहुंचे। इसके अलावा इटारसी, डोलरिया, सिवनीमालवा, गुर्रा, जुझारपुर, पथराैटा, केसला आदि स्थानाें से किसान प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related posts

इंदौर में बीच बाजार चले पत्थर, 6 घायल: बच्चों के विवाद में बड़े कूदे, मारपीट से इलाके में दहशत फैली, गाड़ियों में तोड़फोड़

Admin

नीचे आएगी, लेकिन जितेंद्र परिहार वहां नहीं आया। इसके बाद उसने अपने बच्चों को बुलवाने की मांग रखी तो बच्चे और पति आ गए तो महिला टावर से नीचे उतर आई।

News Blast

टीकाकरण महाअभियान में रीवा संभाग में लगे 1,39,698 टीके

News Blast

टिप्पणी दें