May 14, 2024 : 3:49 PM
Breaking News
MP UP ,CG

बाजार से लौट रही महिला को रास्ते में रोककर चेन लूटने वाला बदमाश पकड़ाया, लूट के बाद 3 किमी पैदल चलकर घर पहुंचा, चेन को छिपा दिया था पत्थर के नीचे

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Stopping The Woman Returning From The Market, Caught The Crook Who Robbed The Chain, After Robbing, Walked 3 Km To Reach The House, Hid The Chain Under The Stone

इंदौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला के पीछे 20 फीट तक दौड़ा और चेन छीनकर भागा।

  • बाबजी नगर निवासी 52 साल की संगीता के साथ 28 सितंबर की शाम 6 बजे लूट हुई थी
  • पुलिस को घटनास्थल से एक फुटेज मिला था, जिसमें आरोपी और घटना दोनों दिख रही थी

बाबजी नगर में एक राह चलती महिला से तीन दिन पहले चेन लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज दिखा-दिखाकर आरोपी संजय तक पहुंची। पकड़ में आए आरोपी ने बताया कि वह घरों में पुताई का काम करता है, और लूट के बाद वह करीब 3 किमी पैदल चलकर अपने घर पहुंचा था। घर पहुंचकर उसने लूट की चेन को पत्थर के नीचे छिपा दिया था।

यह है मामला
लसूड़िया पुलिस के अनुसार बाबजी नगर में रहने वाली 52 वर्षीय संगीता शर्मा के साथ 28 सितंबर की शाम 6 बजे लूट हुई। पति संजय शर्मा ने बताया कि घटना के वक्त पत्नी बाजार से लौट रही थी। वे बीआरटीएस पर रिक्शा से उतरी। उसके बाद पैदल अकेली घर लौट रही थी। वे आधी दूर पहुंची, तभी लाल टी शर्ट पहना बदमाश उनके आगे आया। वह पहले से थोड़ी आगे खड़ा हुआ था। वह संगीता के पास पहुंचा। उसने पूछा कि मैडम क्या हुआ। उसे करीब आता देख संगीता समझ गई कि वह कोई बदमाश है। इसलिए संगीता ने वापस पीछे होकर दौड़ लगाई। बदमाश भी उनके पीछे दौड़ा। 20 फीट दौड़ने के बाद बदमाश भी उनके पीछे पहुंचा। झपट्टा मारा। फिर चेन खींचकर भाग गया। लूट से संगीता इतनी घबरा गई कि काफी देर तक बेसुध जैसी रही। फिर घर पहुंचकर जानकारी दी। परिजन ने थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने अगले दिन केस दर्ज किया। पुलिस को घटनास्थल से एक फुटेज भी मिला है, जिसमें आरोपी और घटना दोनों दिख रहे थे।

Related posts

मोदी सरकार के लिए ‘एक देश एक चुनाव’ लागू कराना वाक़ई इतना आसान है

News Blast

दो बेटों में से एक लंदन में पढ़ता है; छोटे भाई की पत्नी 10 साल प्रधान रहीं, उन्हें अब्दुल कलाम पुरस्कृत कर चुके

News Blast

मप्र में कोरोना काल में नौकरी गंवा चुके पांच लाख लोगों को मिलेगी डेढ़ माह की सैलरी

News Blast

टिप्पणी दें