May 13, 2024 : 10:17 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

चीन की वैक्सीन का फाइनल ट्रायल 12 से ज्यादा देशों में होगा; रूस ने मॉस्को में स्कूलों की छुटि्टयां एक हफ्ते के लिए बढ़ाई; दुनिया में 3.36 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Trump Said To Open Economy economy, Will Do 150 Million Rapid Tests In The Coming Days, Distribute 5 Crore Test Kits To The Elderly; 3.35 Crore Cases So Far

वॉशिंगटन/लंदन/पेरिस10 घंटे पहले

चीन की राजधानी बीजिंग में साइनोफार्मा के प्रोडक्शन प्लांट में वैक्सीन बनाने में जुटी रिसर्चर। चीन में कोरोना की तीन वैक्सीन तैयार करने की कोशिश की जा रही है।- फाइल फोटो

  • दुनिया में 10.07 लाख लोगों की मौत, 2.49 करोड़ से ज्यादा लोग अब स्वस्थ हो चुके हैं
  • अमेरिका में 73.70 लाख लोग संक्रमित, 2.10 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं

चीन की वैक्सीन का फाइनल फेज का ट्रायल 12 से ज्यादा देशों में होगा। इनमें पेरू, अर्जेंटीना, ब्राजील, बहरीन, यूएई, मिस्र, पाकिस्तान, तुर्की, मोरक्को, सऊदी अरब, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और रूस जैसे देश शामिल हैं। चीन अपने यहां तीन वैक्सीन तैयार कर रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। चीन में अब तक 85 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 4634 लोगों की मौत हुई है।

रूस ने राजधानी मॉस्को में स्कूलों की अगली छुट्टियां एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। अब स्कूलों में 5 से 13 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी। देश में एक सितंबर से स्कूलों को खोलने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद तेजी से मामले बढ़े हैं। देश में अब तक 11 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 20 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

दुनिया में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 49 हजार 873 लोग संक्रमित हैं। 10 लाख 6 हजार 379 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये कि अब तक 2 करोड़ 48 लाख 78 हजार 124 लोग ठीक हो चुके हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 73,70,496 2,10,037 46,25,684
भारत 61,56,722 96,468 51,09,584
ब्राजील 47,48,327 1,42,161 40,84,182
रूस 11,59,573 20,385 9,45,920
पेरू 8,08,714 32,324 6,70,989
स्पेन 7,48,266 31,411 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 7,33,714 76,603 5,27,278
अर्जेंटीना 7,23,132 16,113 5,76,715
साउथ अफ्रीका 6,71,669 16,586 6,04,478
फ्रांस 5,42,639 31,808 95,426

अमेरिका: 15 करोड़ रैपिड टेस्ट करेंगे

संक्रमितों के मामले में दुनिया में अमेरिका पहले पायदान पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि देश में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 15 करोड़ रैपिड टेस्ट (एबट रैपिड पॉइंट ऑफ केयर टेस्ट) किए जाएंगे। इसमें से 5 करोड़ टेस्ट किट ज्यादा खतरे वाले समुदाय, बुजुर्गों के लिए बनाए गए नर्सिंग होम्स और केयर एजेंसीज को दी जाएंगी। लैब में टेस्ट कराने के बजाय एबट टेस्ट किट सस्ती पड़ती है और इससे 15 मिनट में नतीजा मिल जाता है। अमेरिका के ज्यादातर नर्सिंग होम्स में इसी से टेस्ट किए जा रहे हैं।

साउथ कोरिया: सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन हो
साउथ कोरिया में सोमवार को 39 नए केस सामने आए। हालांकि केसों में हल्की गिरावट भी देखी गई है। इसके बावजूद सरकार ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, छुट्टियों में लाखों लोग घूमने का प्लान बना चुके हैं। इससे महामारी फैलने का खतरा हो सकता है। देश में 23 हजार 699 केस हैं, 407 मौतें हुई हैं।

राजधानी सियोल में लोग कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।

राजधानी सियोल में लोग कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।

कोलंबिया: सिलेक्टिव क्वारैंटाइन की अवधि बढ़ाई
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया ने अक्टूबर के लिए सिलेक्टिव क्वारैंटाइन (कुछ मामलों में दूरी बनाकर रहना) की अवधि को बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने सोमवार रात देश के नाम संदेश में ये घोषणा की। लोगों से ये भी अपील की कि बड़ी तादाद में एक स्थान पर न जुटें। कोलंबिया ने मार्च में 5 महीने का लॉकडाउन शुरू किया था। सितंबर में सिलेक्टिव क्वारैंटाइन फेज शुरू किया था, जिसमें रेस्टॉरेंट में खाने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी गई थी। देश में 8.18 लाख मामले हैं, 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

कोलंबिया के कैली में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स खुल चुके हैं। स्टूडेंट्स और टीचर्स गाइडलाइन का ध्यान रख रहे हैं।

कोलंबिया के कैली में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स खुल चुके हैं। स्टूडेंट्स और टीचर्स गाइडलाइन का ध्यान रख रहे हैं।

Related posts

32 डिग्री तापमान में ही ये हाल:इजरायल में अब गर्मी से निपटने की तैयारी, फाउंटेन, शॉवर लगाए, ताकि लोग गर्मी से निजात पा सकें

News Blast

परमबीर सिंहः मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर कहाँ हैं, ये पुलिस को भी पता नहीं

News Blast

2 बच्चों के पिता ने नर्स को मारी गोली, फिर पहुंचा थाने, बोला- साहब! गिरफ्तार कर लीजिए

News Blast

टिप्पणी दें