भोपाल11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राज्य शासन ने शुक्रवार को एएसपी स्तर के 19 अधिकारियों के तबादला कर नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। एएसपी सायबर इंटेलीजेंस एवं सायबर क्राइम भोपाल संदेश जैन को एसपी रेडियो मुख्यालय पदस्थ किया गया है, जबकि एएसपी शहडोल प्रतिमा एस मैथ्यू को एएसपी रेल भोपाल बनाया गया है। साथ ही डीएसपी स्तर के 71 अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है।
एसडीओपी बैरागढ़ दीपक नायक के स्थान पर भोपाल में पदस्थ डीएसपी अंतिमा समाधिया को एसडीओपी बैरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि नायक सीएसपी सीहोर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार डीएसपी अदिति भावसार का पूर्व में सीएसपी अयोध्या नगर किया गया तबादला आदेश संंशोधित कर यथावत डीएसपी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय भोपाल किया गया है। एसडीओपी बैरसिया नीतू सिंह ठाकुर को डीएसपी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।