May 13, 2024 : 7:59 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए दरवाजे के सामने रखना चाहिए लॉफिंग बुद्धा और दरवाजे के पीछे लटकाएं लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के

4 घंटे पहले

  • वास्तु में घर की नकारत्मकता दूर करने की टिप्स बताई गई हैं, ये टिप्स अपनाने से घर के वास्तु दोष दूर हो सकते हैं

घर में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि घर का वातावरण सकारात्मक बना रहे। जिन घरों में वास्तु दोष होते हैं, वहां नकारात्मकता ज्यादा रहती है। वास्तु दोषों की वजह से घर में रहने वाले लोगों के विचार नकारात्मक हो सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए वास्तु की कुछ खास चीजें, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोष दूर हो सकते हैं…

लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति ड्राइंग रूम में रखनी चाहिए। मूर्ति का मुंह मेन गेट के सामने रखें। ध्यान रखें ये मूर्ति किचन या बेसमेंट में न रखें। लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति थोड़े ऊंचे स्थान पर रखें। समय-समय पर मूर्ति की साफ-सफाई करते रहना चाहिए।

विंड चाइम्स लकड़ी, लोहे और अलग-अलग धातु के बने होती हैं। घर की पश्चिमी और उत्तर दिशा में टांगने के लिए धातु से बने विंड चाइम्स शुभ रहते हैं। जबकि पूर्वी और दक्षिण दिशा के लिए लकड़ी और मिट्टी के बने विंड चाइम्स सबसे अच्छे रहते हैं।

वास्तु के लाल रिबन में बंधे 3 और 5 पीतल के सिक्के बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इन सिक्कों के आसपास सकारात्मकता बनी रहती है। घर के मेन गेट पर अंदर की तरफ लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना चाहिए। इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं।

मनी प्लांट हरा-भरा शुभ रहता है। इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद होना अशुभ माना जाता है। इसीलिए इसके खराब पत्ते तुरंत हटा देना चाहिए। पौधे की देखरेख अच्छी तरह करनी चाहिए। मनी प्लांट घर में भी रखा जा सकता है। मनी प्लांट को पानी में रखना ज्यादा अच्छा होता है। इसका पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

Related posts

डिज़िटल बूम के बावजूद भारत में नकदी का चलन क्यों बना हुआ है सबसे अधिक?

News Blast

5 राशियों के लिए अपनी गलती का एहसास होने, परिवार और करियर के बीच संतुलन का दिन, 7 राशियों के लिए दिन कुछ अच्छे परिणाम मिलने का

News Blast

दिल के मरीजों को अलर्ट करने वाली दो जांच: सीटी स्कोर 1000 से अधिक तो हार्ट अटैक का खतरा 25% ज्यादा; कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर हाई होने पर रिस्क 42% तक रहता है

Admin

टिप्पणी दें