April 29, 2024 : 5:49 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

5 राशियों के लिए अपनी गलती का एहसास होने, परिवार और करियर के बीच संतुलन का दिन, 7 राशियों के लिए दिन कुछ अच्छे परिणाम मिलने का

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक विवादों को टालने का वक्त
  • वृष राशि वालों के लिए साझेदारी बिजनेस में लाभ के योग
  • मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस में तेजी से तरक्की के संकेत

गुरुवार, 17 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन अच्छे संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को बिजनेस में लाभ और तरक्की मिलने के योग हैं। कुछ लोगों के लिए जीवन साथी से सहयोग मिलने का दिन है। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक विवादों को टालने का वक्त, वृष राशि वालों के लिए साझेदारी बिजनेस में लाभ के योग, मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस में तेजी से तरक्की के संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – THE HERMIT

जीवन में आई कठिनाइयां आपको आत्म परीक्षण करने के लिए मजबूर करेंगी। अपनी गलती का एहसास होना बहुत जरूरी होता है। पिता से वाद-विवाद टालें। आपका और उनका नजरिया अलग अलग होना, आपको या उनको गलत साबित नहीं करता। सही और गलत का फैसला करना आज कठिन होगा। पिता से हुई नाराजगी को में शब्दों में व्यक्त करें और नाराजगी मिटाने में ज्यादा वक्त ना लें। आपके साथ और आधार की उनको जरूरत है
करियर – करियर को योग्य दिशा में ले जाने के लिए उचित व्यक्ति से चर्चा करें।
लव – लव लाइफ में आपको ज्यादा रुचि नहीं होगी।
हेल्थ – घर के बुजुर्ग व्यक्ति मानसिक स्तर पर कमजोर महसूस करेंगे।

  • वृषभ – QUEEN OF CUPS

घर पर आज वर्चस्व स्त्रियों का रहेगा। घर और काम का संतुलन अच्छे से किया जाएगा। बच्चों को उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा मां से प्राप्त होगी। यदि आपकी पत्नी या घर की कोई स्त्री आपके साथ व्यापार में भागीदारी है, तो उनकी सलाह से आपको फायदा मिलेगा। बच्चों से जुड़ी समस्या का मिलकर हल निकाल पाएंगे। बच्चों को उनके व्यवहार के बारे में सतर्क करना जरूरी होगा। बच्चों के साथ अधिक सख्ती से पेश न आएं।
करियर – एचआर क्षेत्र से जुड़े स्त्री वर्ग की प्रगति होगी।
लव – महिलाएं अपने पार्टनर को मानसिक रूप से सक्षम बनाने का प्रयास करेगी।
हेल्थ – शरीर में हुए इंफेक्शन को नजरअंदाज ना करें।

  • मिथुन – THE WORLD

परिवार से जुड़ी महत्वकांक्षा जल्दी पूरी होगी। व्यापार से जुड़ी व्यक्ति तेजी से प्रगति करेंगे। आज आपको अपने प्रति गर्व महसूस होगा। काम और व्यापार दोनों में महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट सफल रहेंगे। नया काम भी आपको मनचाहा मिलेगा। आर्थिक प्रगति से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। यात्रा का विचार आप पूर्णत्व में ला सकते हैं। काम से जुड़ी यात्रा में सफलता मिलेगी।
करियर – मनचाहे क्षेत्र में काम का अवसर मिलेगा।
लव – वैवाहिक सौख्य बना रहेगा।
हेल्थ – प्रकृति में सुधार होगा।

  • कर्क – 5 OF SWORDS

जीवन की डोर आपको अपने हाथ में लेनी पड़ेगी। जितनी भी कठिनाइयां हो, आज आप सब कामों को अंजाम देंगे। आज आपने व्यक्तिगत और काम दोनों में प्रगति की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। काम की गति तेज होगी। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रयत्न सफल होंगे। परिवार से थोड़ा आज दूरी काम की वजह से होगी। आपकी काम के प्रति लगन और मेहनत से आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी।
करियर – आपका वक्त बदल रहा है।
लव – काम की व्यस्तता आपको लव लाइफ से दूर रखेगी।
हेल्थ – बालों से जुड़ी समस्या सुलझने लगेगी।

  • सिंह – JUDGEMENT

आज काम से जुड़े उचित स्रोत उपलब्ध होंगे। परिवार को बदलाव की जरूरत है। छोटी पिकनिक या परिवार के साथ खेला कोई खेल मेल बनाए रखेगा। आपकी प्रार्थना का योग्य फल आपको प्राप्त होगा। घर के बच्चे और बुजुर्गों में खेल मेल का वातावरण रहेगा। काम की जगह भी सहकर्मियों से सहयोग मिलता रहेगा। टीमवर्क का फायदा सबको होगा।
करियर – वक्त से पहले कार्य की समाप्ति होगी।
लव – पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
हेल्थ – बुजुर्गों की स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • कन्या – TEMPERANCE

काम से जुड़ी बातों को और ध्यान से करने की जरूरत है। पहले लिए हुए कुछ निर्णय में बदलाव लाना होगा। अगर आपकी पढ़ाई या कोई कोर्स अधूरा रह गया है, तो उसे पूरा करने के लिए उचित समय है। भाई-बहन में प्यार रहेगा। अपने से बड़े भाई बहन से सहायता मिलेगी। माता-पिता के साथ संबंध में सुधार होगा। जीवन की तरफ आपका नजरिया बदलने लगेगा। शाम को आनंद देने वाली घटना हो सकती है।
करियर – करियर में स्थिरता रहेगी।
लव – वैवाहिक जीवन में अच्छा बदलाव आएगा।
हेल्थ – पेट से जुड़ी बीमारी बढ सकती है।

  • तुला – THE DEVIL

जीवन को भौतिक रूप से बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। भौतिक सुख और समाधान आपके लिए आज महत्वपूर्ण होगा। घर के लिए उपयुक्त बड़ी चीज की खरीददारी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। पैसों से जुड़े व्यवहार को कायदे के दायरे में रहकर ही करें। पुरानी परेशानी का हल प्राप्त होगा। पैसों की आवक का पूरा हिसाब रखें।
करियर – इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े व्यापार में तेजी रहेगी।
लव – पति-पत्नी में प्रेम रहेगा।
हेल्थ – किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहेष

  • वृश्चिक – 6 OF CUPS

नवविवाहित लोगों के लिए बेहतर समय है। आपको अपने परिवार से पूरा सहयोग रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग अपने जीवन साथी की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका जीवन साथी आप के लिए योग्य मार्गदर्शक होगा। चाहे बात व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हो या काम से जुड़ी हो, किसी से छुपा कर किया व्यवहार में नुकसान हो सकता है। परिवार से आर्थिक बातें ना छुपाएं।
करियर – जमीन या घर से जुड़े व्यापार में वृद्धि होगी।
लव – पार्टनर्स के बीच संवाद ठीक रहेगा।
हेल्थ – घुटनों से जुड़ा छोटा ऑपरेशन होने की संभावना।

  • धनु – 5 OF SWORDS

आपके काम के प्रति आपकी काम के प्रति निष्ठा और आपका साहस आसान बना देंगे। वरिष्ठ से बात करते समय ध्यान से बात करें। जरूरत से ज्यादा बातों के लिए सहमति दिखाना, आपका काम भविष्य में बढ़ा सकता है। घर के प्रति भी जिम्मेदारी का पालन होगा। पिता से आर्थिक व्यवहार संबंधित मतभेद हो सकता है। आप हमेशा से ही योद्धा रहे हैं। प्रतिकूल परिस्थिति को मात देना आपको आता है। आज भी आप परिस्थिति से हार नहीं मानेंगे।
करियर – उच्च शिक्षण की कामना रखने वाले छात्र सफलता पाएंगे।
लव – पार्टनर्स में छोटी बातों को लेकर नाराजगी रहेगी।
हेल्थ – आंखों से जुड़ी बीमारी बेचैन करेगी।

  • मकर – 8 OF WANDS

कर्म और विचारों का संबंध और आपका काम आसान बना देगा। आज सभी काम में आनंद मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आप पर रहेगा। आज बनाई हुई सारी योजनाओं को सफलता मिलेगी। आपकी वजह से आसपास भी आनंदी वातावरण बना रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति के संपर्क में आप आ सकते हैं, आपका सम्मान, रुतबा रहेगा। नौकरी करने वालों का दिन शांति और समाधान कारक होगा। सभी कामों को आप उचित न्याय देंगे।
करियर – करियर में प्रगति और प्रशंसा मिलेगी।
लव – रिलेशनशिप में परिपक्वता आएगी।
हेल्थ – नमकीन और मसालेदार पदार्थ का सेवन कम मात्रा में करें।

  • कुंभ – THE LOVERS

प्रेम संबंध से जुड़ी उलझने आपको लक्ष्य से भटकाएगी। बेवजह की बातों में ज्यादा ना उलझें, आपका कोई भी रिश्ता आप को और मजबूत करने वाला होना चाहिए। रिश्तों की बोझ से अगर बाकी जीवन पर नकारात्मक असर हो रहा है, तो उससे दूर रहना ही बेहतर है। अस्थाई भावनाओं से प्रभावित होकर जीवन का बड़ा निर्णय ना लें। घर और काम की जगह घी का दिया जलाएं, शांति का माहौल बना रहेगा।
करियर – नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े व्यापार को ब्रांड का स्वरूप देने की कोशिश करें।
लव – पार्टनर्स के लिए दिन कठिन होगा।
हेल्थ – पेट की जलन तकलीफ देगी।

  • मीन – THE MOON

आपके व्यक्तित्व की विशेष बात है, हार ना मानना और लोगों से जुड़े रहना। यदि आप पशु मित्र हैं, तो प्राणियों से जुड़ी समस्याओं को लोगों तक पहुंचाने का काम आपके लेखन द्वारा हो सकता है। यह काम आपको आत्मिक आनंद के साथ साथ समाज में पहचान भी देगा। व्यक्तिगत जीवन में आप अपना कर्तव्य पूरी तरह से निभाएंगे। काम और मन की उलझनों को अलग रखने की कोशिश करेंगे ।आपके करीबी मित्र को आपकी सहायता की जरूरत होगी।
करियर – काम की जगह अपने निर्धार के बलबूते पर कठिनाइयों का सामना करेंगे।
लव – रिलेशनशिप में आज आपका वर्चस्व होगा।
हेल्थ – एलर्जी वाली चीजों से बचे रहें।

0

Related posts

वैज्ञानिकों की पेरेंट्स को सलाह: 50% बच्चे रात में 8 घंटे लगातार नहीं सोते, बदलता रहता है स्लीपिंग पैटर्न; यह कोई समस्या नहीं

Admin

पैदल चलना क्यों जरूरी: 3 मिनट की वॉक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर घटाती है और मोटापा कम करना है तो खाना खाने के बाद 30 मिनट पैदल चलें

Admin

केदारनाथ मंदिर के भीतर 10 फीट तक भर गया था पानी, देखते-ही-देखते 50 लोग बह गए थे, तब मंदिर में मौजूद रहे पंडित ने बताई हादसे की सुबह की कहानी

News Blast

टिप्पणी दें