May 25, 2024 : 3:41 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

प.दीनदयाल ने विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था: तिवारी

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की ओर से सेवा दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी कई सेवा कार्यक्रमों में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर बधाई दी।

अलग-अगल कार्यक्रमों में ज़िला अध्यक्ष मोहन गोयल पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति के अध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह मीडिया विभाग के प्रदेश सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी भाजपा नेता राजपाल राणा निगम पार्षद रेखा सिन्हा सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद खुशहाल समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था। क्योंकि अंत्योदय शब्द में संवेदना है, सहानुभूति है, प्रेरणा है, साधना है, प्रामाणिकता है, आत्मीयता है, कर्तव्य-परायणता है उनका मानना था कि जब तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है।

Related posts

मुंबई-दिल्ली में दिखा ग्रहण; उत्तर भारत के कई हिस्सों में 98.6% तक ढक जाएगा सूर्य, तब कंगन जैसे आकार में दिखेगा

News Blast

नौकरी के नाम पर 37 लाख की ठगी:न नौकरी लगी न पैसे मिले, आरोपी जान से मारने की दे रहे धमकी; पांच के खिलाफ केस दर्ज

News Blast

पठानकोट से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार, कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश नाकाम

News Blast

टिप्पणी दें