May 12, 2024 : 2:01 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में बैकयार्ड पार्टी में गोलीबारी; 2 लोगों की मौत, 14 लोग घायल

न्यूयॉर्क6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद 911 पर कॉल किया गया था, जिसके बाद हमें सूचना मिली।

  • पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में 18 से 22 साल के बीच की एक महिला और एक युवक की मौत हो गई
  • अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है

न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर में शनिवार को एक पार्टी में गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रमुख मार्क सिमंस के हवाले से बताया कि शूटिंग के दौरान 18 से 22 साल के बीच के एक युवक और एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पेन्सिलवेनिया एवेन्यू के 200 ब्लॉक, रोचेस्टर पब्लिक मार्केट के पास स्थित एक घर में हुई। जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें दो अलग-अलग हॉस्पिटल में ले जाया गया है। अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

911 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई

सिमंस ने कहा कि यह बैकयार्ड पार्टी थी। गोलीबारी के बाद 911 पर कॉल किया गया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना का कारण भी पता नहीं चल पाया है।

Related posts

ब्रिटेन की मृत्युदर सबसे ज्यादा, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर की गर्लफ्रेंड कोरोना पॉजिटिव; दुनिया में अब 1.19 करोड़ केस

News Blast

संक्रमितों में नए लक्षणों का पता चला, मरीजों में तीन दिन बाद सूंघने की क्षमता खत्म हो जाती है, स्वाद पहचनाने की क्षमता पर भी असर पड़ता है

News Blast

दक्षिण अमेरिका में संक्रमण के 15.91 लाख मामले, इनमें 90% मामले केवल ब्राजील, पेरू और चिली में; दुनिया में अब तक 84.66 लाख मरीज

News Blast

टिप्पणी दें