May 20, 2024 : 10:24 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

अलग अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों समेत 12 की मौत, 9 लापता

काठमांडूएक दिन पहले

नेपाल के सयानगजा जिले में भूस्खलन के बाद गुरुवार की सुबह एक मृतक का शव निकालते बचावकर्मी।

  • नेपाल के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के बाद बीते 24 घंटे में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ
  • नेपाल में मंगलवार से ही बारिश हो रही है, मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश शनिवार तक जारी रह सकती है

नेपाल के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के बाद 24 घंटे में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। सयानगजा जिले में गुरुवार सुबह पानी के तेज बहाव में कई घर बह गए। इसमें सात महीने के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं जिले में दूसरे जगह पर हुए भूस्खलन में एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई। पल्पा जिले और धनकुटी म्युनिसिपैलिटी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 9 लोग लापता है।

नेपाल में मंगलवार से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश शनिवार तक जारी रह सकती है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित जगहों पर नेपाल पुलिस, स्थानीय लोग और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

दो हफ्ते पहले सिंधुपाल चौक जिले में भूस्खलन हुआ था

12 सितंबर नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन में 9 लोगों मौत हो गई थी। बरहाबीस म्युनिसिपैलिटी में हुए भूस्खलन में दो रिहायशी इलाके तबाह हो गए थे। 19 घरों में पानी पूरी तरह घुस गया है। वहीं, काफी संख्या में दूसरे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 222 परिवारों के लिए तत्काल रहने की व्यवस्था करने की जरूरत है।

Related posts

सीरियल किलर का सागर और भोपाल के बाद इंदौर में भी था हत्या करने का इरादा

News Blast

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के दो एडवाइजर्स का इस्तीफा, इमरान के 15 सलाहकारों में से 7 के पास दोहरी नागरिकता और करोड़ों डॉलर की प्रॉपर्टी

News Blast

देश में पहली बार भारतवंशी प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता मिली, संसद में अब तक विपक्ष के नेता का पद नहीं था

News Blast

टिप्पणी दें