May 12, 2024 : 4:45 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

पत्नी और मकान मालिक के साथ हुआ झगड़ा, युवक ने की खुदकुशी

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हर्ष विहार इलाके में मकान मालिक से विवाद हो जाने पर एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक का नाम प्रमोद कुमार (36) हे। मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जांच में यह बात सामने आई लॉकडाउन के वक्त प्रमोद बेरोजगार हो गया था। इस वजह से वह काफी परेशान रहने लगा था। ऊपर से मकान मालिक से हुए झगड़े के बाद उसने तैश में आकर यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने बताया बैंक कॉलोनी में प्रमोद परिवार के साथ रहता था। उसका कढ़ाई काम था। परिवार में पत्नी और तेरह साल का बेटा हे। काम धंधा चौपट हो जाने के बाद से उसकी अक्सर पत्नी से कहासुनी हो जाया करती थी। बीती रात भी दंपति के बीच झगड़ा हुआ। तभी मकान मालिक दीपक उन्हें समझाने के लिए वहां पहुंच गया।

आरोप है इस दरम्यान दीपक ने प्रमोद को पीट दिया था। उससे मकान खाली करने के लिए कहा गया। प्रमोद अगले दिन पुलिस में शिकायत करने की बात कर घर में सो गया। सुबह उषा सोकर उठी तो उसने पति को फंदे से लटका हुआ देखा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है प्रमोद ने घरेलू कलह के कारण सुसाइड किया या फिर मकान मालिक से हुए झगड़े की वजह से इसकी जांच जारी है।

Related posts

मछली उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर बालाघाट को देश में मिला पहला स्थान

News Blast

अवमानना मामले में तीन साल बाद सामने आई विजय माल्या की याचिका, कोर्ट ने अपनी ही रज‍िस्‍ट्री से मांगा जवाब

News Blast

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने हांगकांग पर चीन के बर्ताव पर जताई चिंता, कहा- इस मामले पर हमारी नजर बनी हुई है

News Blast

टिप्पणी दें