April 25, 2024 : 11:14 PM
Breaking News
MP UP ,CG Other करीयर खबरें राज्य राष्ट्रीय

मछली उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर बालाघाट को देश में मिला पहला स्थान

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले को मछली उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने बालाघाट को विश्व मत्स्य दिवस पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में तीन लाख का पुरस्कार और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

संचालक मत्स्योद्योग भरत सिंह, उप संचालक मत्स्योद्योग बालाघाट शशि प्रभा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। मंत्री ने कहा कि पुरस्कार से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और अच्छे परिणाम देते हैं।

सिलावट ने कहा कि मछली पालन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बने, इसके लिए लगातार नए आयाम की तरफ बढ़ने की कोशिश की जा रही है। बालाघाट से प्रेरणा लेकर प्रदेश के अन्य जिले भी मछली पालन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचेंगे।संचालक भरत सिंह ने बताया कि आरएएस, बायोफ्लाक, केज एवं महिलाओं-बच्चों की आर्थिक उन्नति के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार बालाघाट जिले को मिला है। बालाघाट ने तीन साल में दो फीड मिल, 23 रिटेल मार्केट, दो कियोस्क, 10 बायोफ्लाक, 160 केज कल्चर स्थापित किए और 280 दोपहिया-पांच तिपहिया वाहन बांटे हैं।

Related posts

मामूली कॉन्स्टेबल निकला करोड़पति,

News Blast

UKSSSC Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग में 158 पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़ें डिटेल्स

News Blast

गुड़गांव में आज से शुरू हुआ रेपिड एंटीजन टेस्ट, 15 मिनट में पता चलेगा संक्रमण है या नहीं

News Blast

टिप्पणी दें