May 21, 2024 : 12:49 PM
Breaking News
MP UP ,CG Other क्राइम

भोपाल में कलयुगी मां की करतूत बेटी को पानी में फेका।

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Woman Kills Her One Year OLD Baby His LoVer In Bhopal Telaiya Police Station

भोपाल4 घंटे पहले

बच्ची का शव भोपाल के शीतला माता मंदिर के पास पानी में शनिवार सुबह मिला था। – फाइल फोटो

  • शुक्रवार सुबह मासूम का शव शीतला माता मंदिर के पास बड़े तालाब में मिला था
  • सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद परिजन ने शुक्रवार देर रात शिनाख्त की

भोपाल में शीतला माता मंदिर के पास पानी में मासूम का शव मिला था। उसकी हत्या उसकी ही मां ने की थी। भोपाल में मां के द्वारा अपनी ही बेटी की हत्या करने का यह दूसरा मामला है। गोताखोरों ने तीन दिन पहले यानी गुरुवार को वीआईपी रोड पर रो रही इसी महिला को मजबूर समझकर बचाया था। वह अपनी एक साल की मासूम बेटी की हत्या करने के बाद प्रेमी के इंतजार में खड़ी थी।

गोताखोरों को महिला इस तरह रोते मिली थी। बात करने के बाद एक युवक वहां पहुंचा। उसने खुद का नाम शिवम बताया था। महिला ने उसे अपना पति बताया था। इसके बाद गोताखोरों ने समझाइश देते हुए वहां से जाने दिया था।

गोताखोरों को महिला इस तरह रोते मिली थी। बात करने के बाद एक युवक वहां पहुंचा। उसने खुद का नाम शिवम बताया था। महिला ने उसे अपना पति बताया था। इसके बाद गोताखोरों ने समझाइश देते हुए वहां से जाने दिया था।

महिला फोन पर बात करने के दौरान रोते हुए बार-बार तालाब में झांक रही थी। ऐसे में गोताखोरों को लगा कि वह कुछ कर सकती है। करीब एक घंटे बाद उसका प्रेमी वहां पहुंचा, तो उसने उसे अपना पति बताया। विवाद की बात कहते हुए वह वहां से निकल गए। शनिवार को मासूम का शव वीआईपी रोड से काफी दूर दूसरे किनारे पर शीतला माता मंदिर के पास पानी में मिला था।

परिजनों ने मासूम का यह फोटो पुलिस को दिया था।

परिजनों ने मासूम का यह फोटो पुलिस को दिया था।

बेटी को लेकर भाग गई थी घर से

परिजन ने बताया कि 15-16 सितंबर की दरमियानी रात वह बेटी को लेकर घर से भाग गई थी। वह रायसेन अपने मायके चली गई थी, लेकिन 17 को वहां से भाग गई। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने औबेदुल्लागंज थाने में कराई थी। थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार के माध्यम से जानकारी परिजन तक पहुंच गई। शनिवार देर रात औबेदुल्लागंज ने पुलिस ने संपर्क किया था। इसके बाद परिजन ने यहां आकर उसकी शिनाख्त की।

इस तरह किया गोताखोरों को गुमराह

गोताखोर आसिफ ने बताया कि गुरुवार रात महिला राजा भोज की मूर्ति से कुछ पहले रेलिंग के पास खड़ी होकर फोन पर बात करते हुए रो रही थी। गोताखोर फैज उल्लाह ने अनहोनी को देखते हुए महिला का वीडियो बनाया और उससे बात की। उसने बताया कि उसका पति से विवाद हो गया है। उसके पति का नाम शिवम है। वह रायसेन से यहां आ रहा है।

फैज ने शिवम से बात की थी। उसके कहने पर फैज वहां करीब एक घंटे तक उसके आने का इंतजार करता रहा। शिवम वहां पहुंचा और बोला कि उनके बीच विवाद हो गया था। इसी गुस्से में वह यहां भाग गई। मैं अपनी जिम्मेदारी से उसे ले जा रहा हूं। अब वह कुछ नहीं करेगी। उसके बाद उन्होंने दोनों को वहां से जाने दिया।

गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकेगा

थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह ने बताया कि अब तक पूछताछ में परिजनों का कहना है कि शादी के पहले से ही वह किसी शिवम नाम के युवक के संपर्क में थी। वे उसे नहीं जानते हैं। उन्हें आशंका है कि शिवम के कहने पर ही उसने बेटी को तालाब में फेंक दिया होगा। हालांकि दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा।

मां द्वारा बेटी को मारने की लगातार दूसरी घटना

भोपाल में मां द्वारा बेटी को मारने की यह लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले बेटे की चाहत में खजूरी थाना क्षेत्र में 21 साल की सरिता ने अपनी बेटी की पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी। सरिता ने पानी की टंकी में बेटी को डालने के बाद ऊपर से ढक्कन भी लगा दिया था।

0

Related posts

भोपाल में अब कोरोना के इलाज के लिए 5 से 17 हजार रुपये रोज से अधिक नहीं वसूल पाएंगे निजी अस्पताल

News Blast

Indore Crime News: युवक ने एप से लिया लोन, किस्‍त जमा नहीं करने पर आया ई नोटिस, फांसी लगाकर जान दी

News Blast

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आए आगे: जैन मिलन संस्था ने बढ़ाया हाथ, उपलब्ध कराएंगे भोजन, राशन व दवाएं, चिकित्सकीय परामर्श भी दिलाएंगे

Admin

टिप्पणी दें