May 7, 2024 : 3:48 AM
Breaking News
मनोरंजन

एक्ट्रेस के वकील ने कहा- हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते; ईडी रिया के खिलाफ नया केस दर्ज कर सकता है

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Rhea Chakraborty Byculla Jail 6th Day Update | Sushant Singh Rajput Case Latest News | Rhea Chakraborty Arrested In Drug Case, Likely To Approach High Court For Bail

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो 8 सितंबर की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को उसी दिन गिरफ्तार किया था।

  • NCB ने रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को भायखला जेल में शिफ्ट किया था
  • एक्ट्रेस की जमानत अर्जी लोअर कोर्ट्स से 2 बार खारिज हो चुकी

मुंबई की भायखला जेल में बंद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत की अपील को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते। उधर, लोअर कोर्ट्स से रिया की अर्जियां 2 बार खारिज हो चुकी हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार किया था। दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया के खिलाफ नया केस दर्ज कर सकता है।

ड्रग्स केस में अब तक 16 लोग गिरफ्तार
रिया को NCB ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। अगले दिन यानी 9 सितंबर को उन्हें भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। ड्रग्स केस में रिया और शोविक समेत अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें से सिर्फ एक को जमानत मिल पाई। पिछले 2 दिनों में करमजीत सिंह आनंद, ड्वैन फर्नांडिस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी की गिरफ्तारी हुई। आनंद पर ड्रग्स सप्लाई में शामिल होने के आरोप हैं। बॉलीवुड के कुछ लोगों से भी उसके संबंध बताए जा रहे हैं।

फर्नांडिस पर सुशांत को गांजा पहुंचाने का शक
NCB के एक अधिकारी ने बताया फर्नांडिस गांजा और चरस का सौदा करता था। वह शोविक की मदद करता था। शक है कि फर्नांडिस सुशांत के लिए ड्रग्स पहुंचाता था।

अपडेट्स

  • ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अनुज केसवानी को 23 सितंबर तक जेल भेज दिया गया है।
  • शोविक के दोस्त सूर्यदीप मेहरोत्रा के मुंबई स्थित घर पर NCB ने सोमवार को छापा मारा। सूर्यदीप ड्रग्स पैडलिंग के आरोप में पकड़ा गया है।
  • भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा है कि ड्रग्स ट्रैफिकिंग और एडिक्शन बढ़ रहा है। पड़ोसी देश हमारे युवाओं को बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। चीन और पाकिस्तान से हर साल ड्रग्स की तस्करी होती है। फिल्म इंडस्ट्री में भी ड्रग्स की लत बढ़ रही है। NCB ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ा जाए।

किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जांच नहीं हो रही
एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक रिया ने पिछले हफ्ते खुलासा किया था कि एक्ट्रेस सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह भी ड्रग्स कनेक्शन में शामिल हैं। लेकिन, NCB ने कहा है कि बॉलीवुड के किसी सेलेब्रिटी के खिलाफ कोई जांच नहीं की जा रही है।

0

Related posts

टाइगर श्रॉफ ने गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को दी जन्मदिन की बधाई, क्यूट वीडियो में मस्तीभरा डांस करती नजर आईं ‘रॉकस्टार’

News Blast

जिस वॉट्सऐप ग्रुप में दीपिका ने लिखा था ‘माल है क्या’, उसकी खुद ही एडमिन निकलीं; ग्रुप से इंडस्ट्री की कई हस्तियां जुड़ी थीं

News Blast

रिया लगातार दूसरे दिन सीबीआई का सामना करने के लिए घर से रवाना; मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा दे रही

News Blast

टिप्पणी दें