May 19, 2024 : 12:06 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

हैरी पॉटर के एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन संक्रमित हुए, ब्रिटेन में बैटमैन मूवी की शूटिंग कर रहे थे; दुनिया में अब तक 2.63 करोड़ केस

वॉशिंगटन15 घंटे पहले

रॉबर्ट पैटिनसन ने मशहूर मूवी सीरीज ट्विलाइट में भी काम किया है।- फाइल फोटो

  • दुनिया में 8.70 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.85 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 63 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.90 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 63 लाख 71 हजार 894 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 85 लाख 67 हजार 639 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 70 हजार 677 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

हैरी पॉटर की ‘गॉबलेट फायर’ से मशहूर हुए हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह ब्रिटेन में बैटमैन मूवी की शूटिंग कर रहे थे। अब शूटिंग रोक दी गई है। पैटिनसन ने मशहूर मूवी सीरीज ट्विलाइट में भी काम किया है। बैटमैन बना रहे हॉलीवुड स्टूडियो वार्नर ब्रास ने ट्वीट किया कि फिल्म से जुड़ा एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके चलते अभी काम रोका जा रहा है। बाद में हॉलीवुड से जुड़े रिपोर्टरों ने बताया कि फिल्म स्टार रॉबर्ट पैटिनसन ही कोरोना संक्रमित हुए हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 63,22,526 1,90,659 35,58,367
ब्राजील 40,07,502 1,24,057 32,10,405
भारत 39,33,124 68,569 30,32,916
रूस 10,09,995 17,528 8,26,935
पेरू 6,63,437 29,259 4,80,177
साउथ अफ्रीका 6,33,015 14,563 5,54,887
कोलंबिया 6,33,339 20,348 4,79,568
मैक्सिको 6,10,957 65,816 4,24,990
स्पेन 4,88,513 29,234 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,39,172 9,155 3,22,461

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में मामले बढ़े
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में संक्रमण की दूसरी लहर भारी साबित हो रही है। अकेले विक्टोरिया में ही बुधवार को 113 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 15 लोगों की मौत हो गई। सरकार अब इस बात का पता लगाने के लिए सर्वे करा रही है कि किन शहरों के कौन से हिस्से ऐसे हैं, जहां संक्रमण तेजी से फैला है। यहां सख्त इंतजाम किए जाएंगे। दूसरी तरफ, न्यू साउथ वेल्स में पब्लिक प्लेस पर मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाने पर विचार किया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक पार्क में हेल्थ कैंप लगाया गया। यहां रोज इस तरह के कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को टेस्टिंग के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े। विक्टोरिया राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है। (फाइल)

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक पार्क में हेल्थ कैंप लगाया गया। यहां रोज इस तरह के कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को टेस्टिंग के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े। विक्टोरिया राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है। (फाइल)

यूरोप में संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा

यूरोप में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ रहा है। यहां अब एक बार फिर से मार्च के महीने जैसे हालात बन रहे हैं। मौजूदा समय में कई देश लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं और फिर से आर्थिक गतिविधियां शुरू कर रहे हैं। इसके चलते फिर से संक्रमण फैल गया है और यूरोप को फिर खतरनाक स्थिति में पहुंचा दिया है।

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) की डायरेक्टर एंड्रिया एमॉन ने यूरोपियन यूनियन की डिबेट में कहा कि गर्मियों में भी यह वायरस कम नहीं हो रहा है। यूरोप में अब फिर से स्थिति मार्च के महीने जैसी बन रही है, जब वायरस ने पहली बार अटैक किया था। यहां अब 1 लाख लोगों में 46 संक्रमित आ रहे हैं, जबकि यह आंकड़ा 15 से कम हो गया था। हालांकि, यहां मौतों में कमी है। अप्रैल में जहां एक दिन में करीब 4 हजार लोगों की मौत हो रही थी, वहीं अब 300 लोगों की जान जा रही है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक कैफे के बाहर मास्क लगाकर खड़े लोग। फ्रांस ने संक्रमण रोकने के लिए पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक कैफे के बाहर मास्क लगाकर खड़े लोग। फ्रांस ने संक्रमण रोकने के लिए पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है।

ब्रिटेन: सरकार ने रैपिड टेस्टिंग के लिए 4872 करोड़ रुपए दिए
ब्रिटेन सरकार ने कोरोनावायरस की रैपिड टेस्टिंग के लिए 50 करोड़ यूरो ( करीब 4872 करोड़ रुपए) की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने गुरुवार को बीबीसी से बातचीत में कहा कि देश में अभी भी टेस्टिंग की जरूरत थी। हमारी सरकार ने जिन इलाकों में ज्यादा मामले थे, वहां तेजी से टेस्टिंग शुरू की है।
उन्होंने कहा कि हर जगह टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। अगर कोई सेंटर भी नहीं आ सकता तो उसके घर जाकर टेस्टिंग की जाएगी। ब्रिटेन में अब तक संक्रमण के 3.38 लाख से ज्यादा मामले और 41 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

मैक्सिको: एक दिन में 4 हजार से ज्यादा मामले
मैक्सिको की हैल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार रात एक बयान में बताया कि देश में 24 घंटे के दौरान कुल 4921 मामले सामने आए। इसी दौरान 575 लोगों की मौत भी हो गई। मौतों का बढ़ता आंकड़ा सरकार के लिए फिर चिंता का कारण बन गया है। बीते हफ्ते इसमें कमी आई थी। मैक्सिको में अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसी दौरान 65 हजार से ज्यादा की मौत भी हो गई।

मैक्सिको में पिछले हफ्ते संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई थी। अब ये फिर तेजी से बढ़ा है। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू कर दिया गया है। इसमें भी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

मैक्सिको में पिछले हफ्ते संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई थी। अब ये फिर तेजी से बढ़ा है। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू कर दिया गया है। इसमें भी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

चीन : 11 नए मामले
चीन में एक बार फिर संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। बुधवार को कुल 11 संक्रमित पाए गए। इसके पहले 8 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। नेशनल हैल्थ कमीशन ने एक बयान में बताया कि सभी मरीज ऐसे हैं, जो दूसरे देशों से चीन आए हैं। बुधवार सुबह जारी बयान में कहा गया था कि 18 दिनों से कोई लोकल केस नहीं मिला। दूसरी तरफ चीन का हैल्थ डिपार्टमेंट आज वैक्सीन को लेकर नई जानकारी दे सकता है।

बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में अपने घर के बाहर मौजूद बुजुर्ग। चीन में बुधवार को 11 नए केस सामने आए। सभी संक्रमित दूसरे देशों से चीन आए थे।

बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में अपने घर के बाहर मौजूद बुजुर्ग। चीन में बुधवार को 11 नए केस सामने आए। सभी संक्रमित दूसरे देशों से चीन आए थे।

इटली : पूर्व प्रधानमंत्री संक्रमित
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पूर्व पीएम ने खुद इसकी जानकारी दी। एक बयान जारी कर बर्लुस्कोनी ने कहा- मेरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। काफी थकान महसूस हो रही है। बर्लुस्कोनी यहां की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी के मालिक भी हैं। वे एसी मिलान के मालिक भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा- मैं अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखूंगा। मीडिया के जरिए प्रचार भी करूंगा।

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा- काफी थकान जरूर महसूस हो रही है, लेकिन मैं राजनीतिक गतिविधियां जारी रखूंगा। (फाइल)

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा- काफी थकान जरूर महसूस हो रही है, लेकिन मैं राजनीतिक गतिविधियां जारी रखूंगा। (फाइल)

0

Related posts

पीएम इमरान खान ने कहा- मेरी अंतरात्मा इजराइल को कभी स्वीकार नहीं करेगी; हमारा भविष्य चीन के साथ जुड़ा है

News Blast

Tottenham’s Eric Dier climbs into crowd to confront fan

Admin

इमरान सरकार ने एक ही दिन में पेट्रोल 25 और डीजल 21 रुपए प्रति लीटर महंगा किया; विपक्ष ने कहा- गरीबों को खत्म करने की साजिश

News Blast

टिप्पणी दें