April 29, 2024 : 9:43 PM
Breaking News
मनोरंजन

परिवार की ओर से वकील विकास सिंह ने कहा- सुशांत के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी, उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर गलत कैम्पेनिंग की गई

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह (दाएं) ने मीडिया से कहा कि दोषियों को बचाने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है।

  • विकास सिंह ने कहा- परिवार की मंजूरी के बिना सुशांत पर कोई फिल्म या टीवी शो नहीं बनाया जाए
  • मीडिया से की अपील- गवाहों को ऑन कैमरा लाकर सुशांत के परिवार का केस कमजोर न करें

सुशांत सिंह के परिवार की ओर से बुधवार को उनके वकील विकास सिंह ने मीडिया को ब्रीफ किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत की हालत रिया चक्रवर्ती के उनकी लाइफ में आने के बाद ही बिगड़ी थी। मीडिया में उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर एक कैंपेन चलाया गया है। इस दौरान विकास सिंह ने एफआईआर के मुताबिक अपने केस के सारे पॉइंट्स क्लियर किए। साथ ही यह भी बताया कि परिवार के बारे में जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे सब गलत हैं।

वकील विकास सिंह ने कहा

  • सुशांत की मानसिक स्थिति रिया के आने के बाद बिगड़ी: विकास सिंह ने बताया- सुशांत की मानसिक स्थिति 2019 तक ठीक थी। लेकिन, रिया के सुशांत की जिंदगी में आने के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। मानसिक तनाव के लिए रिया जिम्मेदार है। रिया ने सुशांत को एंजाइटी की दवाइयां दीं। जिन डॉक्टरों से भी उनका इलाज करवाया गया, उस बारे में फैमिली को जानकारी नहीं दी गई और ना ही दवाओं के बारे में बताया गया।
  • 8 जून को सुशांत ने बहनों को फोन किया था: 8 जून यानी जिस दिन रिया सुशांत के फ्लैट से चली गई थीं। इस दिन के बारे में विकास सिंह ने बताया कि सुशांत को घबराहट होने लगी थी। उसने अपनी बहन से दवा के बारे में पूछा था, क्योंकि उनकी बहन भी दवाएं लेती थीं। इसलिए उन्होंने सुशांत के लिए ओरल प्रिस्क्रिप्शन डॉक्टर से लिया था।
  • परिवार को बदनाम करने का कैंपेन चलाया गया: उन्होंने कहा- सुशांत की बहनें मुझसे मिलीं और दुखी हुई हैं कि मीडिया में उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है। ये कैंपेन इसलिए चलाया जा रहा ताकि रिया को मदद मिले। मीडिया में जो भी चलाया जा रहा है, उसके बारे में मैं कहना चाहूंगा कि परिवार की मुश्किलों और दुखों को और ना बढ़ाइए। गवाहों को ऑन कैमरा लाकर सुशांत का केस कमजोर ना करें।
  • लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी: विकास सिंह ने बताया कि मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि परिवार सुशांत की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसों के लिए आत्महत्या को हत्या साबित करना चाहता है। ऐसी खबरें गलत हैं और परिवार के लिए अपमानजनक हैं। अगर इन रिपोर्ट्स को नहीं रोका गया तो हम चैनलों के खिलाफ एक्शन लेने को मजबूर होंगे। ऐसी कोई पॉलिसी सुशांत ने नहीं ले रखी थी, यह मैं यहां पर स्पष्ट कर देना चाहता हूं। यह रिपोर्ट्स आरोपी को बचाने की कोशिश हैं।
  • फिल्म और सीरियल नहीं बनेंगे: उन्होंने कहा कि परिवार ने मिलकर फैसला लिया है कि सुशांत के जीवन पर कोई फिल्म, वेब सीरीज, किताब या टीवी सीरियल उनके पिता की इजाजत के बिना नहीं बनाया जाएगा। स्क्रिप्ट और फिल्म की कहानी दिखानी ही होगी। अगर फिर भी ऐसा कोई करता है, तो उसे सबसे पहले परिवार से लिखित अनुमति लेनी होगी। आज के बाद बिना परमिशन कोई ऐसा करता है उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
  • परिवार का बयान मराठी में लिखा: विकास सिंह ने मीडिया से बताया कि मुंबई पुलिस ने सुशांत के परिवार, खासकर तीनों बहनों का बयान मराठी में नोट किया था। इसलिए साइन करते वक्त उन्हें यह पता ही नहीं चला कि उसमें लिखा क्या गया है। मुंबई पुलिस को दिए बयान में सुशांत की बहनों ने कहा था कि वह 2019 में मनोचिकित्सक से इलाज करवा रहा था।

सुशांत केस से जुड़ी आज की ये बड़ी खबरें भी आप पढ़ सकते हैं…

सुशांत डेथ केस:रोते हुए सुशांत का वीडियो शेयर कर इमोशनल हुई बहन श्वेता, कहा-मैंने अपना भाई खो दिया, सच सामने आने में और कितना वक्त लगेगा

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल:रिया और एक बिलिय‌र्ड्स खिलाड़ी के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत, भाई शोविक के ड्रग्स पैडलर से रिश्ते आए सामने

0

Related posts

फैन ने सुष्मिता सेन के लिए गाया ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ गाना, लाइव सेशन में आ गए ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल

News Blast

20 घंटे में करीब ढाई करोड़ बार देखा गया ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर, कैंसर पेशेंट को हंसाते नजर आए सुशांत

News Blast

एसपी के निधन से पूरा सिनेमा जगत दुखी; चिरंजीवी ने कहा- संगीत की दुनिया का काला दिन, सलमान खान बोले – मेरा दिल टूट गया

News Blast

टिप्पणी दें