May 10, 2024 : 2:29 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ताइवान में पतंग के साथ उड़ गई तीन साल की लड़की, हवा में कई बार गोता लगाने के बाद बचाई गई; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा

  • Hindi News
  • International
  • Taiwan Kite Festival Latest News Updates | Kite Swinging Three year old Girl In Air On Taiwan Festival In Hsinchu

ताइपे2 दिन पहले

  • ताइवान के सिंचु शहर में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव चल रहा है
  • 30 सेकंड तक हवा में मौजूद रही लड़की, कोई बड़ी चोट नहीं लगी

ताइवान में पतंग महोत्सव में एक हादसा होने से बच गया। यहां एक बच्ची पतंग की पूंछ में फंस गई और हवा में उड़ने गई। हालांकि, उसे बाद में बचा लिया गया। उसे मामूली चोट लगी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पतंग महोत्सव के दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

पतंग महोत्सव के दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

ताइवान के सिंचु शहर में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां एक विशाल पतंग की पूंछ पर लड़की फंस गई। देखते ही वह हवा में उड़ गई। कई बार गोता लगाने के बाद वह जब नीचे की तरफ आई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। आप भी यह वीडियो देखिए…

30 सेकंड तक हवा में रही
पतंग के साथ लड़की हवा में करीब 30 सेकंड तक रही। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वहां मौजूद हर किसी की चीख निकल गई। नीचे उतरने पर उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, उसे कोई बड़ी चोट नहीं लगी। सिंचू शहर के मेयर लिन चि-चेन ने फेसबुक पर इस घटना के लिए माफी मांगी है।

0

Related posts

अमेरिका के निकलते ही तालिबान का खौफ शुरू:अफगानिस्तान पर पूरी दुनिया की निगाह, 2 एक्सपर्ट्स के इंटरव्यू से समझिए इस समस्या का हर पहलू

News Blast

फ्रांस और थाईलैंड में एजेंडा बढ़ाने के लिए अपराधियों का इस्तेमाल कर रही आईएसआई, इसके लिए एम्बेसी का इस्तेमाल किया

News Blast

कश्मीर पर परेशान पाकिस्तान:विदेश मंत्री कुरैशी बोले- मोदी की कश्मीरी नेताओं से मीटिंग ड्रामा, इससे कुछ हासिल नहीं होगा

News Blast

टिप्पणी दें