May 17, 2024 : 6:58 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

रूस में मरीजों की संख्या 10 लाख के पार; यह अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद चौथा सबसे संक्रमित देश; दुनिया में अब तक 2.58 करोड़ केस

वॉशिंगटन17 घंटे पहले

रूस के एक रेस्टोरेंट में वेटर्स मास्क पहने नजर आए। देश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यहां मंगलवार को 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

  • दुनिया में 8.58 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.80 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 62 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.88 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 58 लाख 15 हजार 143 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 80 लाख 76 हजार 96 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 58 हजार 194 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 80 हजार 853 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

रूस में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद यहां सबसे ज्यादा मामले हैं। मंगलवार को देश में 4729 केस मिले, जबकि 123 लोगों की जान गई। देश में मरने वालों की संख्या 17,299 हो गई है। बढ़ते मामलों के बावजूद देश भर में स्कूल खुल गए। हालांकि सभी बच्चों और टीचर्स के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 62,46,198 1,88,614 34,78,550
ब्राजील 39,19,452 1,21,727 30,97,734
भारत 37,66,108 66,460 28,98,087
रूस 10,00,048 17,299 8,15,705
पेरू 6,52,037 28,944 4,62,329
साउथ अफ्रीका 6,27,041 14,149 5,40,923
कोलंबिया 6,15,168 19,663 4,59,475
मैक्सिको 5,99,560 64,414 4,16,738
स्पेन 4,62,858 29,094 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,17,735 8,660 3,01,195

कोरोना पर असरदार अर्थराइटिस की दवा

ट्रम्प ने कहा- एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल में पहुंची

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर पहुंच गई है। जल्द ही फेज-3 की दूसरी वैक्सीनों के साथ ही इसे भी अनुमति मिलेगी। हम वो काम कर रहे हैं, जिसको लोग असंभव मानते थे।’’ एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने विकसित किया है।

कंपनी ने कहा कि फेज-3 के ट्रायल में अमेरिका में 80 जगहों पर लगभग 30 हजार वॉलंटियर को शामिल किया जाएगा। अमेरिका में दो कंपनियों मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन भी फेज-3 के ट्रायल पर हैं। दोनों कंपनियां 30 हजार वॉलंटियर पर ट्रायल कर रही हैं।

जापान: इलाज ढूंढने का दावा

जापान में रिसर्चर्स ने कोरोना का इलाज ढूंढने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि अर्थराइटिस की दवा एक्टेमरा से इलाज किया जा सकता है। रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी में बताया है कि कोरोना होने पर सबसे बड़ी समस्या साइकोटिन स्टार्म है। यह प्रोटीन्स का एक समूह होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को बहुत तेज या धीमे कर देता है, जिससे जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। एक्टेमरा से इम्यून सिस्टम को लेवल पर रखा जा सकता है। जापान में अब तक 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।

एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% भारत से
पिछले हफ्ते (24 से 30 अगस्त) भारत में दुनिया में किसी भी देश से ज्यादा नए मरीज बढ़े। इस दौरान दुनिया में 17,77,791 नए मरीज मिले। इनमें से 5,13,988 यानी 29% भारत से थे। देश में एक हफ्ते में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी पिछले हफ्ते की तुलना में 9% ज्यादा है। यहां बढ़े मरीजों ने संक्रमितों के वैश्विक आंकड़ों में करीब 1% का इजाफा हुआ। दुनिया में इस दौरान मौतों की दर 3% कम हुई।

अगले हफ्ते से शुरू होगा व्हाइट हाउस का पब्लिक टूर
अमेरिका में व्हाइट हाउस 6 महीने के बाद अगले हफ्ते से पब्लिक टूर शुरू करेगा। फर्स्ट लेडी ऑफिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 12 सितम्बर से हर हफ्ते दो दिन कुछ घंटे के लिए टूर होंगे। हालांकि इस पब्लिक टूर में आने वाले लोगों की संख्या कम होगी। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा।

व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प। अमेरिका में अब तीन कंपनियों की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर हैं।

व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प। अमेरिका में अब तीन कंपनियों की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर हैं।

कोलंबिया: लॉकडाउन हटाया गया
कोलंबिया ने मंगलवार से देश में लॉकडाउन हटा लिया। पांच महीने बाद यहां पर हाइवे खोल दिए गए हैं और घरेलू उड़ानों को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, लोगों से कहा गया है कि वे हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी गाइडलाइन्स का पालन करें। देश में अब तक 6 लाख 15 हजार 168 मामले सामने आए हैं और 19 हजार 633 मौतें हुई हैं।

फ्रांस: सभी स्कूल खोले गए
फ्रांस में सभी स्कूल सोमवार से खोल दिए गए। मार्च के बाद पहली बार देश में स्कूल खोले गए हैं। स्कूल में आने वाले 11 साल से ज्यादा उम्र के सभी बच्चों के लिए मास्क लगाना जरूरी होगा। सरकार की ओर से स्कूलों के लिए जारी गाइडलाइन के मुताबिक, किंडरगार्टन क्लास के बच्चों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी नहीं है। प्राइमरी स्कूल क्लास में 8 से 15 बच्चों के ग्रुप बांटकर उन्हें पढ़ा सकते हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार को स्कूल पहुंचे बच्चे। सरकार ने संक्रमण को देखते हुए स्कूलों के लिए गाइडलाइन्स जारी की हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार को स्कूल पहुंचे बच्चे। सरकार ने संक्रमण को देखते हुए स्कूलों के लिए गाइडलाइन्स जारी की हैं।

भूटान: लॉकडाउन में ढील दी गई
भूटान सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है। यहां 11 अगस्त को लॉकडाउन लगाया गया था। प्रधानमंत्री लोटे सेरिंग ने कहा कि लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी। हर 10 दिन के बाद छूट बढ़ाई जाएगी। मंगलवार को अनलॉक के पहले फेज में लोगों को टहलने, साइकिलिंग करने और अपने इलाके में शापिंग की छूट दी गई है। अभी तक देश में 225 संक्रमित मिले हैं, इनमें से 142 लोग ठीक हो चुके हैं।

जापान: भारत के लिए इमरजेंसी लोन बढ़ाया
जापान ने कोरोना महामारी से लड़ने को भारत के लिए इमरजेंसी लोन बढ़ाया है। जापान ने सोमवार को कहा कि उसने 50 अरब येन (करीब 34 अरब रुपए) का इमरजेंसी लोन बढ़ाया है। इस लोन पर सालाना 0.01% का ब्याज होगा और यह 15 साल के लिए होगा। जापान में एक हजार से ज्यादा की जान गई है।

जापान के तोशिमान पार्क में मास्क पहनकर पहुंची युवतियां। महामारी के चलते इस पार्क को 94 सालों में पहली बार बंद किया गया था। अब इसे फिर से खोला गया है।

जापान के तोशिमान पार्क में मास्क पहनकर पहुंची युवतियां। महामारी के चलते इस पार्क को 94 सालों में पहली बार बंद किया गया था। अब इसे फिर से खोला गया है।

अमेरिका में ऑक्सफोर्ड का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू
ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का अमेरिका में तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया। इसके लिए 30 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा। ट्रायल अमेरिका के ऑपरेशन रैप स्पीड प्रोग्राम के तहत हो रहा है। वैक्सीन को वहां इमरजेंसी मंजूरी मिलने की अटकलें हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने चेताया कि अप्रमाणित वैक्सीन का प्रयोग खतरनाक साबित हो सकता है।

इजराइल: 2576 नए मामले
इजराइल में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2576 नए मामले आए और 20 की जान गई। यहां अब तक 1 लाख 16 हजार 596 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 939 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में गंभीर मरीजों की संख्या 437 है। अब तक 95 हजार 9 लोग ठीक भी हो चुके हैं। महामारी के चलते देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। फरवरी में जहां बेरोजगारी दर 3.9% थी, वहीं अब यह बढ़कर 20.7% हो गई है। इसके चलते भी लोग नेतन्याहू सरकार से नाराज हैं। अब सरकार ने प्रदर्शन करने वाले लोगों को रोकने के लिए सेना उतारने का ऐलान किया है।

इजराइल के येरूशलम में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। यहां लॉकडाउन के सख्त नियमों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

इजराइल के येरूशलम में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। यहां लॉकडाउन के सख्त नियमों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

ब्राजील: अब तक 1.21 लाख लोगों की मौत
ब्राजील में कोरोना से अब तक 1.21 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 553 लोगों की मौत हुई। यह लगातार पांचवां दिन है जब एक हजार से कम मौतें हुई हैं। यहां एक दिन में 45 हजार 961 नए मामले आए। देश में अब तक 39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित साओ पाउलो में मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार हो गया है।

चीन: 10 नए मामले आए
चीन में 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले आए हैं। ये सभी मामले बाहर से आए हैं, लोकल ट्रांसमिशन का एक भी मामला नहीं है। वहीं, 31 मरीज ठीक भी हुए हैं। चीन में कोरोना संक्रमण के अभी तक 85 हजार 58 मामले आए हैं और 4634 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 34 मरीज बिना लक्षण वाले (एसिम्टोमैटिक) भी पाए गए हैं।

0

Related posts

काेराेना काल में नाैकरी नहीं रही; बच्चे पूछते हैं कि क्या अब हम डिनर पर जा सकेंगे? हम बेघर हाे जाएंगे? कैसे दें इनके जवाब

News Blast

चीन ने लद्दाख में भारत की ओर से बनाई जा रही ढांचागत सुविधाओं का विरोध किया, कहा- कोई ऐसा कदम न उठाया जाए जिससे तनाव बढ़े

News Blast

तालिबान ने कश्मीर को बताया भारत का आंतरिक मामला, कहा- हम दूसरे देशों के मसलों में दखल नहीं देते

News Blast

टिप्पणी दें