May 5, 2024 : 8:15 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

2 शुभ योग बनने से कुंभ सहित 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, मिल सकता है सितारों का साथ

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Being Auspicious For 2 Auspicious Days Will Be Good For 5 Zodiac Signs Including Aquarius, You Can Get Stars With You

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • वृष और धनु राशि वाले लोगों के कामकाज में आ सकती है रुकावटें, पूरे दिन रहना होगा संभलकर

2 सितंबर, बुधवार को ग्रह-नक्षत्र से सुकर्मा और मानस नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका फायदा मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। रुके हुए कामकाज पूरे हो सकते हैं। लेन-देन और निवेश में भी फायदा मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार वृष और धनु राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगाा। इनके अलावा कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। इस तरह 12 में से 5 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। तथा आप पुनः अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। आय के भी कोई नए स्रोत बनने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- अधिकतम व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। संतान की वजह से कोई चिंता रह सकती है। परंतु गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालेंगे तो ज्यादा उचित रहेगा। तथा नकारात्मक विचार हावी होने से अपना बचाव करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती है।
लव- कभी-कभी आपका उत्तेजित स्वभाव आपके दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न कर देता है। भावनात्मक पूर्ण व्यवहार रखने से घर का माहौल सुमधुर हो जाएगा।
स्वास्थ्य- असंयमित खानपान की वजह से पेट खराब रहने की आशंका लग रही है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे। दोस्तों के साथ तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहें।
नेगेटिव- पैतृक संबंधी कार्यों में रुकावटें उत्पन्न होगी। साथ ही किसी प्रकार का वाद-विवाद भी संभव है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो अगर उसे आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करेंगे तो ज्यादा उचित परिणाम हासिल होंगे।
व्यवसाय- अधिकतर समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। ध्यान रखिए कि किसी नजदीकी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है।
लव- पति-पत्नी अपनी अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के बड़े बुजुर्गों के अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- टांगों में दर्द व नसों के खिंचाव जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम व योगा पर भी समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। क्योंकि इस समय वे पूरी तरह अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त है।
नेगेटिव- आज आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा, परंतु उनसे दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। किसी को पैसा उधार भी ना दे, क्योंकि वापसी मिलने की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौज मस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ एकाग्रचित्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी, तथा निकट भविष्य में इनके उचित फल प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
लव- अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगी।
स्वास्थ्य- घुटनों तथा टांगों का दर्द बढ़ सकता है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- घर की साज-सज्जा व रखरखाव के लिए परिजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। तथा खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- निवेश संबंधीं किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें। गलत निर्णय की वजह से बाद में पछताना पड़ सकता है। आज के दिन स्ट्रगल ज्यादा रहेगा। परंतु बाद में इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे, इसलिए चिंता ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। परंतु किसी-किसी समय निर्णय लेने में कोई दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के अनुरूप ही कोई उचित जॉब मिलने की पूरी संभावना है।
लव– जीवन साथी के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें। प्रेम संबंध में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी होने से उनका आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। अपनी विचारधारा सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु आप अपने आत्मविश्वास व आत्म बल के द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की स्थिति रहेगी। बीमारी आदि में भी अधिक खर्च होने की आशंका लग रही है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि हासिल होगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी व छाती में जलन जैसी दिक्कत महसूस होगी। अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। घर की मरम्मत व सुधार के लिए वास्तु संबंधी नियमों का इस्तेमाल करने के लिए योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेगा तथा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपका मेल मिलाप भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि संबंध खराब होने से आपकी साख पर धब्बा लग सकता है। व्यर्थ के खर्चों की वजह से भी आपको तनाव रहेगा। इस समय अपनी पूरी ऊर्जा से संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अचानक ही स्थितियां बेहतरीन होने से मन प्रसन्न रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष अधिक शेयर ना करें। क्योंकि कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है।
लव- पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत देगा। तथा घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी की वजह से परेशान रहेंगे। बारिश के मौसम से अपना बचाव करना अति आवश्यक है ।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित रखेंगे। जिससे रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होने लगेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। पड़ोस के किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर अवश्य रखें।
व्यवसाय- स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें क्योंकि सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियों बन रही है।
लव- जीवन साथी के साथ संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे। विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं। उनका असर आपके परिवार पर नकारात्मक पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- लीवर को आराम देने के लिए संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आप का विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। घर का माहौल अनुशासित व मर्यादित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाह संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा
नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अत्यधिक समय व्यतीत करने से आपके काफी काम रुक जाएंगे। तथा नुकसान भी होगा। किसी को पैसा उधार ना दें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना अति आवश्यक है। घर की व्यस्तता के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी व्यवधान आ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो जाएंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहें। किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े की भी आशंका बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव व मेहनत करने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपनी जांच भी अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आप पैसे की अपेक्षा अपने मान-सम्मान तथा आदर्शों पर अधिक विश्वास रखते हैं। और इसमें आप कामयाब भी रहते है। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का निर्माण भी करेगा। और आपके अधिकतर काम आसानी से हल होते जाएंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से धन तथा समय की बर्बादी ही होगी। आपके क्रोध की वजह से बच्चों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए बच्चों पर अधिक अंकुश ना लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही से आपका नुकसान हो सकता है। आज काम की गति कुछ मंद रहेगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। सिर्फ दिल की जगह दिमाग से काम लेने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से उचित दूरी बनाकर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इन्फेक्शन व सूजन जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका लग रही है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा। तथा इससे संबंधित आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा।
नेगेटिव- सामाजिक कार्य में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बजट से अधिक धन व्यय होने की भी आशंका है। किसी वसीयत संबंधी कार्य में भी रुकावट आ सकती है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। परंतु पार्टनर के साथ कार्यों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। जरा सी लापरवाही मतभेद उत्पन्न कर सकती है। नौकरी मे स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।
लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी के संबंधों में तकरार उत्पन्न हो सकती है। अतः इन संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखेंगे तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से गले में इन्फेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- आज आपके स्वभाव में उदारता व कोमलता की भावना अधिक रहेगी। जिससे आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने नजदीकी संबंधियों की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित रूप भी प्रदान करेंगे।
नेगेटिव- परंतु आपकी अत्यधिक उदारता नुकसानदेह भी रहेगी। कभी-कभी निर्णय लेने में दिक्कत होगी। परंतु बड़े भाई या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आप सफल हो जाएंगे। घर का वातावरण किसी छोटी सी बात को लेकर तनावपूर्ण हो सकता है।
व्यवसाय- कारखाने में मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में तरक्की के उचित योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेगा। आर्थिक स्थितियां बहुत अधिक उत्तम बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- आपका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। तथा आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह को लेकर खरीददारी संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके स्वयं के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना अति आवश्यक है। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों कार्य क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती हैं। इसलिए आप दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। अन्यथा आपके ऊपर भी उसका नकारात्मक प्रभाव आ सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगा।
स्वास्थ्य- अपनी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक रखने के लिए योगा व मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

0

Related posts

15 जुलाई तक रहेगा सूर्य-शनि का अशुभ योग, देश-दुनिया के लिए ठीक नहीं है ये ग्रह स्थिति

News Blast

धुंधली नजर और डबल विजन हो सकती आंखों में रेटिना की समस्या, इन बातों का रखें ध्यान

News Blast

चंद्रमा पर शनि और राहु की छाया पड़ने से 8 राशियों के लिए ठीक नहीं है दिन, बढ़ सकती हैं कुछ लोगों की मुश्किलें

News Blast

टिप्पणी दें