नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली को सबसे गंदा शहर बताकर आम आदमी पार्टी सफाई कर्मचारियों का अपमान कर रही है। यह कहना है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश का। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगा कर सफाई के मामले में दिल्ली को सबसे गंदा शहर बताया है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने कोरोना के समय में भी दिन-रात काम कर रहे हैं। वे रोज़ सुबह नागरिकों के उठने से पहले सड़क व गलियों की सफाई करते है, तभी हम सब को सबुह हमार शहर साफ नज़र आता है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में राजनीति करने के अलावा कोई कार्य नहीं करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार निगम का बकाया फंड ना देकर दिल्ली नगर निगम को आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है।
0