May 5, 2024 : 6:37 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

इस हफ्ते 4 ग्रहों का शुभ संयोग बनने से 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय, जॉब और बिजनेस में हो सकते हैं फायदेमंद बदलाव

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Due To The Auspicious Combination Of 4 Planets This Week, There Will Be Good Time For 6 Zodiac Signs, There Can Be Beneficial Changes In Jobs And Business

3 घंटे पहले

  • 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच 6 राशियों को रहना होगा संभलकर, विवाद होने की आशंका है

सितंबर के शुरुआती 7 दिनों में चंद्रमा मकर से मेष राशि तक जाएगा। इन दिनों में चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी और मंगल के साथ युति भी बनेगी। वहीं, बुध ग्रह अपनी ही राशि कन्या में आ जाएगा। ग्रहों की इस शुभ स्थिति का फायदा 6 राशियों को मिलेगा। जिससे जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बनेंगे। जिससे आर्थिक परेशानी से भी राहत मिलेगी। इस हफ्ते अन्य 6 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इन 7 दिनों में तनाव बढ़ सकता है। विवाद की भी आशंका बन रही है।

31 अगस्त से 6 सितंबर का राशिफल

मेष – इन दिनों में कामकाज या बिजनेस संबंधित किसी योजना का नतीजा आपके सामने आ सकता है। इसी के साथ आपको आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता में सुधार करने की भी जरूरत है, इसका ध्यान रखें। जिम्मेदारी और ज्यादा मेहनत करने से आपकी इमेज अच्छी हो सकती है। अनुभवी लोगों की मदद भी आपको मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स के लिए योजना बना सकते हैं। आप पर अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। कामकाज ज्यादा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम पर अधिकारियों की नजर रहेगी। आपके कामकाज में कुछ लोग गलतियां निकाल सकते हैं। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी कम हो सकता है। किसी तरह का कन्फ्यूजन और शक होने से आपके कुछ काम अधूरे हो सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

लव – लव प्रपोजल इन दिनों में स्वीकार हो सकते हैं। नए प्रेम संबंध शुरू होने की भी संभावना बन रही है।

करियर – इन सात दिनों में कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स एक्स्ट्रा मेहनत के बाद ही सफल हो सकते हैं। कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी हो सकती है।

हेल्थ – मेष राशि के लोगों को परहेज रखना चाहिए। इन दिनों में आपको पेट और गुप्त रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है।

वृष – इस सप्ताह छिटपुट उपायों से आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में नया काम या महत्वपूर्ण बदलाव करने की कोशिश न करें। बिजनेस और नौकरी में अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े समूह के साथ जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। इन दिनों में दिल और दिमाग भी आपके साथ रहेगा। चंद्रमा इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में गोचर कुंडली के चौथे भाव में रहेगा। इन दिनों में कामकाज, सफलता और उपलब्धियों पर आपका ध्यान रहेगा। आप शैक्षणिक, कानूनी या राजनैतिक मामलों में भी उलझ सकते हैं। प्रगति में रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य रखें। ऑफिस में अपना बकाया काम निपटाना आपके लिए जरूरी रहेगा। आप दिमाग के उपयोग और मीठा बोलकर काम पूरे करवा सकते हैं। धन और मान-सम्मान मिलने के योग हैं।

लव- लव पार्टनर आपको ज्यादा से ज्यादा समय देगा। इन दिनों को लव पार्टनर के साथ अच्छे से बिताने की कोशिश करेंगे।

करियर – फॉर्मा फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत करने पर भी कुछ कम परिणाम मिल सकते हैं। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सोचे हुए परिणाम मिल सकते हैं।

हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। दवाइयां टाइम से ले लें।

मिथुन – ये बदलते सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में हालात आपके अनुकूल रहेंगे। बिजनेस में समझौते फायदेमंद हो सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कोई जिम्मेदारी इन दिनों में आपको मिल सकती है। आप अपने लॉजिक या प्रेजेंटेशन से बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। इन दिनों में आपकी जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। परिजनों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के बीच में चौथा चंद्रमा चलते कामों में अचानक कुछ रुकावटें पैदा कर सकता है, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में अच्छा समय शुरू हो सकता है।

लव- मिथुन राशि के लोग पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। कहीं घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है।

करियर- इस सप्ताह दोस्तों की मदद से सफलता मिलेगी। इंजीनियर्स और फॉर्मा फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन लाभ और आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना बन रही है।

हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा रहेगा, वरना कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।

कर्क – इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव से पांचवें भाव तक जाएगा। इस वजह से नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान हो सकते हैं। नए सामाजिक रिश्ते बन सकते हैं। जॉब और बिजनेस में सावधानी रखनी होगी। कोई काम शुरू न करें। आपसे कोई गलत फैसला भी हो सकता है। सावधान रहना चाहिए। साथ काम करने वालों और निचले वर्ग के लोगों की चिंता करनी होगी। गुप्त बातों और रहस्यमयी विद्याओं में रुचि बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान भी रहेंगे।

लव- इन सात दिनों में कोई अच्छा लव प्रपोजल भी आपको मिल सकता है। इंतजार करें। लव लाइफ में अच्छा समय आ सकता है।

करियर- इस सप्ताह स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस के मामलों में सावधानी रखें।

हेल्थ- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। चोट लगने की भी संभावना है।

सिंह – ये सात दिन आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपको संपत्ति संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। इस संबंध में कोई बड़ा फैसला न करें। निवेश करने से भी बचें। अनजाना डर और टेंशन बना रह सकता है। कोई लंबा काम मिल सकता है। जिसके लिए आपको एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा। मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। चोट या दुर्घटना हो सकती है। इन दिनों में सेविंग खत्म होगी। बिना सोचे समझे बोलने से विवाद हो सकता है। लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है। इन दिनों में आपको धैर्य और संयम से काम करना होगा। सही वक्त का इंतजार करेंगे तो सफल हो सकते हैं। कहीं पैसा निवेश किया है, तो धन हानि की संभावना बन रही है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। इन दिनों में दिखावा करना आपके लिए अच्छा नहीं है। इससे आपकी ही मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

लव- प्रेम संबंधों को लेकर मन में कोई अनजाना डर बना रह सकता है। पार्टनर से दिल की हर बात शेयर करें।

करियर- स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। निवेश करना है, तो किसी अनुभवी से सलाह लेकर कर लें।

हेल्थ- पानी की कमी से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। सावधान रहें। हड्डियों में दर्द हो सकता है।

कन्या – इन दिनों में जो फैसले लेंगे, उनका असर लंबे समय तक हो सकता है। रिश्तों की समस्याएं भी सुलझ सकती हैं। इन दिनों में आपके काम मेहनत से पूरे हो सकते हैं। उच्च पद वाले लोगों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। परेशानियां खत्म हो सकती है। इन दिनों में आप कुछ राज की बातें जानने की कोशिश कर सकते हैं। मेहनत से खास नतीजा मिल सकता है। नई नौकरी के ऑफर भी इन दिनों में आपको मिल सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। कन्या राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। यात्रा हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात के भी योग बन रहे हैं।

लव- आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीत सकता है। नए सुझाव और सहयोग मिलने के भी यो बन रहे हैं।

करियर – कॉमर्स विषयों के स्टूडेंट्स को इन दिनों में मेहनत से सफलता मिल सकती है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी तभी सफलता मिल पाएगी। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन परिणाम थोड़ा लेट मिलेगा।

हेल्थ- इस सप्ताह आपको चोट लग सकती है। ज्यादा मिर्च मसालों से दूर रहें।

तुला – इनकम में उतार-चढ़ाव होने से टेंशन और परेशानी हो सकती है। कामकाज या रहने के स्थान में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में गुप्त रूप से दुश्मन एक्टिव हो सकते हैं। सावधानी रखें। इस सप्ताह आपको बिजनेस संबंधित कोई जोखिम भरा फैसला लेने से भी बचना होगा। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। जॉब और बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। साथ काम करने वालों से विवाद हो सकता है। राज की कोई बात उजागर हो सकती है। कोई भी बड़ा और जरूरी काम निपटाने में आपको पूरी तरह सावधान रहना होगा। करियर, पैसा, परिवार और लव लाइफ में अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। इन दिनों में बड़े लोगों से अनबन या बहस होने की भी संभावना है। आप अपनी सेहत को लेकर ज्यादा अवेयर रहें।

लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा, फिर भी आपको किसी चीज की कमी महसूस हो सकती है।

करियर- इन दिनों में स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- थकान से परेशान हो सकते हैं। इन दिनों में कमजोरी भी हो सकती है।

वृश्चिक – इस सप्ताह जल्दबाजी से बचें और किसी भी तरह का जोखिम न लें। घरेलू सामानों पर खर्चा बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। फालतू विवादों से बचकर रहें। कोई नया काम शुरू न करें तो ही ठीक है। आपका पैसा उलझ सकता है। बड़ा निवेश न करें। किसी को उधार न दें। अधिकारियों से बहस या अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग परेशान हो सकते हैं। फालतू यात्राओं का योग बन रहा है। सेविंग खत्म हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। सैलेरी अटक सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। संबंधों में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इन दिनों में आप कॉन्फिडेंस और उत्साह की कमी रहेगी। आपके बहुत से काम अधूरे भी रह सकते हैं। योजनाओं को पूरा करने और फैसले लेने के लिहाज से ये दिन ठीक नहीं है।

लव- लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। लवर या जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले न लें तो ही अच्छा है।

करियर – कुछ स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है। जॉब और बिजनेस में संभलकर रहें। सप्ताह के बीच के दिनों में दुश्मनों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।

हेल्थ- वृश्चिक राशि के लोग इन दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं।

धनु – इन दिनों में आराम और खुद के सुख पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। नौकरी और कारोबार के कामों को सावधानी से निपटाएं। मेहनत ज्यादा होगी लेकिन उसका फायदा नहीं मिल पाएगा। बहुत से मामलों में किस्मत साथ नहीं देगी। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा हो सकती है। ऑफिस में खींचतान जैसी स्थिति बन सकती है। कामकाज में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। आप गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना काम बिगड़ सकता है।सेहत को लेकर सावधान रहें। फालतू खर्चा हो सकता है। इन दिनों में आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। सजने संवरने और दिखावे पर पैसा खर्च हो सकता है। माता से अनबन या बहस हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। माता की सेहत को लेकर सावधानी रखें। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। तनाव वाला समय है।

लव- इन सात दिनों में लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

करियर- इस सप्ताह स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपनी सेहत का ध्यान रखें। गुस्से पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।

हेल्थ- भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद का ध्यान रखें। खान-पान में बदलाव हो सकता है। किसी तरह का इंफेक्शन भी होगा।

मकर – इन दिनों में चंद्रमा की स्थिति से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। नौकरी या कारोबार में नए ऑफर मिल सकते हैं। करियर में आपके पास एक से ज्यादा ऑफर हो सकते हैं। बिजनेस करते हैं, तो मुनाफे के साथ आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। समय अच्छा कहा जा सकता है। इम्प्रेशन जमाने का टाइम रहेगा। आने वाले दिनों में नई जिम्मेदारी और कोई बड़ा पद मिल सकता है। नई नौकरी या पैसों के रास्ते खुल सकते हैं। आपके कामकाज से लोग प्रभावित हो सकते हैं। सामाजिक संपर्कों से जरूरी सूचनाएं मिल सकती है। फैसले सही साबित हो सकते हैं। किस्मत का मिलने के योग हैं। काम करने के स्टाइल में बदलाव कर सकते हैं।

लव- लव पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत हो सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सात दिन अच्छे हैं।

करियर – फैशन और डिजाइनिंग में करियर बनाने वालों को सफलता मिल सकती हे। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस के लिए अच्छा समय है।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। रोग खत्म हो सकते हैं। थकान और आलस्य खत्म होने की संभावना है।

कुंभ – आपकी राशि के लिए ये सप्ताह मिला-जुला हो सकता है। पार्टनर और रोजमर्रा के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ और बचत बढ़ सकती है। आमदनी में उतार-चढ़ाव होने से सप्ताह के कुछ दिन मूड भी खराब हो सकता है। सप्ताह के बीच में सावधान रहें। अचानक हानि हो सकती है। व्यापार और नौकरी वाले लोगों के कामों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप सफल भी होंगे। नौकरी में सहयोगियों से मन-मुटाव के योग बन रहे हैं। दुश्मनों से सावधान रहें। इन दिनों में आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य में रहेगा। इससे आपको फायदा और सफलता मिल सकती है। अधिकारियों या बुजुर्गों से बातचीत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आपको मार्गदर्शन मिलेगा। पुराना बकाया काम निपटाने की कोशिश करें।

लव- लव पार्टनर से अनबन होने के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें।

करियर – कुछ स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में चंद्रमा आपको फायदा देगा।

हेल्थ- पैर में चोट और दर्द हो सकता है।

मीन – बिजनेस में कोई लंबा-चौड़ा काम इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। काम निपटाने में लगे रहेंगे। इन दिनों में खुद की काबिलियत के दम पर अपना दमखम दिखाने की कोशिश करें। आप अपनी योग्यता से ही सफलता हासिल कर सकते हैं। करीबी लोग आपकी मदद कर सकते हैं। इन दिनों में धन लाभ हो सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रहेगा। चंद्रमा की स्थिति से आप दुश्मनों पर भारी पड़ सकते हैं। आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आस-पास और साथ के लोगों से आपको मदद मिलेगी और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सप्ताह के आखरी दिनों में आठवां चंद्रमा परेशान कर सकता है, लेकिन सावधानी रखें। खुद को संभालने की कोशिश करें।

लव- आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से हर तरह का सहयोग मिल सकता है।

करियर – स्टूडेंट इस सप्ताह आलस्य और थकान महसूस कर सकते हैं। ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में कामकाज ज्यादा होने से आप उलझ सकते हैं।

हेल्थ – मीन राशि के लोग पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। खुद को लेकर लापरवाही न करें, वरना बीमारी बढ़ सकती है। सावधान रहें।

0

Related posts

गुरुवार को कार्य स्थल पर रह सकता है अनुकूल वातावरण, भागदौड़ करनी पड़ सकती है

News Blast

सावन माह 6 जुलाई से 3 अगस्त तक, घर में शिवलिंग रखना चाहते हैं तो छोटा सा ही रखें, शिवजी के साथ गणेशजी, माता पार्वती और नंदी की भी मूर्तियां जरूर रखें

News Blast

संक्रमण का खतरा तब तक नहीं है, जब तक आपके कान में बीमारी नहीं है: एक्सपर्ट

News Blast

टिप्पणी दें